Site iconSite icon SHABD SANCHI

चारधाम की यात्रा पर केदारनाथ गए रीवा निवासी पति-पत्नी लापता, तलाश में जुटा प्रशासन

केदारनाथ। 22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम की यात्रा के दौरान रीवा निवासी एक दम्पत्ति के लापता होने की खबर सामने आ रही है। मीडिया खबरों के तहत 60 साल के अखिलेश तिवारी एवं उनकी पत्नी सत्यवती तिवारी का पता नही चला पाया। जिस पर रुद्रप्रयाग प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग ने खोज अभियान तेज कर दिया है। जानकारी के तहत पति-पत्नी बुधवार को केदारनाथ धाम से रवाना हुए थें, लेकिन उनका कोई पता नही चला तो प्रशासन उनकी तलाश में मुस्तैदी से जुट गया।

मौसम खराब होने से बदला रास्ता

जानकारी के तहत यात्रा के बीच अचानक से मौसम खराब हो गया और इसी दौरान रीवा निवासी दम्पत्ति का रास्ता बदल गया। उनके साथियों ने स्थानिय प्रशासन को सूचना दिए कि पति-पत्नी केदारनाथ से साथ में चल रहे थें, रास्ते में वे खराब मौसम के बीच अलग हो गए और उनका पता नही चल पा रहा, ऐसे में उत्तराखडं पुलिस बुजुर्ग दंपती की तलाश कर रही है और पैदल मार्ग से गौरीकुंड क्षेत्र तक उनकी सघन खोजबीन की जा रही है, बहरहाल प्रशासन की जांच एवं खोजबीन के बाद ही रीवा के पति-पत्नी के लापता मामला स्पष्ट हो पाएगा।

ज्ञात हो कि अप्रैल माह से शुरू हुई यह चारधाम की यात्रा नवंबर माह तक जारी रहती है। जिसमें लाखों श्रद्धालु बाबा केदारनाथ समेत सभी तीर्थ स्थलों में पहुच कर भगवान की पूजा-अर्चना कर रहे है। जनकारी के तहत प्रतिदिन इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे है। इस यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में उत्साह है।

Exit mobile version