Don 3 Controversy: ऋतिक रोशन ने रणवीर सिंह पर लगाया गंभीर आरोप!

Hrithik Roshan Ranveer Singh Controversy: फिल्म Don 3 को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर (Ranveer Singh Farhan Akhtar Dispute) के बीच चल रहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है. बीते दिनों हुई मीटिंग्स में Ranveer Singh ने फरहान पर यह आरोप लगाया कि Excel Entertainment उन्हें Don 3 में रिप्लेस कर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को लेने वाले थे, इसी बात से अब ऋतिक रोशन रणवीर सिंह से नाराज हो गए हैं.

ऋतिक ने हाल ही में वैराइटी इंडिया से हुई बातचीत में साफ़ कहा कि-

यह बात पहले सिर्फ अफवाह थी अब बहुत ज्यादा फैल गई है. इसी लिए सच बताना जरूरी हो गया है. मैं यह स्पष्ट रूप से कहता हूँ कि मुझे Don 3 के लिए कभी अप्रोच नहीं किया गया. मेरी रिक्वेस्ट है कि बिना पक्की जानकारी के ऐसी खबरें न फैलाएं।

दरअसल Don 3 में पहले रणवीर सिंह ही लीड रोल करने वाले थे, मगर धुरंधर के बाद मेकर्स और रणवीर सिंह में झगड़ा हो गया और उन्होंने Don 3 से हटने का फैसला ले लिया। ऐसे में फरहान अख्तर की कंपनी ने यह दावा किया कि रणवीर के फिल्म छोड़ने से उन्हें 40 करोड़ का लॉस हुआ है जिसकी भरपाई उन्हें करनी होगी। ऐसे में रणवीर ने कहा कि मुझे साइन करने के बाद आप ऋतिक के पास गए और अगर धुरंधर सक्सेस न होती तो मुझे खुद इस फिल्म से हटा दिया जाता तो मेरा भी नुकसान होता, रणवीर ने ये भी कहा कि फरहान धुरधर की सफलता का यूज करने के लिए उनके पास वापस आए जबकि ऋतिक को डॉन 3 में कास्ट करने की बात चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *