Site iconSite icon SHABD SANCHI

भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रूप में नजर आएंगे ऋतिक रोशन!

Hrithik Roshan Ardhanarishvara Movie: बॉलीवुड और पौराणिक सिनेमा (Mythological Cinema) को लेकर एक बड़ी चर्चा सामने आई है। खबर है कि ‘महावतार नरसिम्हा’ (Mahavatar Narasimha) के निर्देशक अश्विन कुमार (Ashwin Kumar) एक नई मेगा बजट फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।

सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि यह फिल्म भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप पर आधारित होगी। बताया जा रहा है कि अश्विन कुमार ने हाल ही में ऋतिक रोशन को फिल्म की कहानी सुनाई है और अभिनेता को इसका कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया है। दोनों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत अब एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है।

अर्धनारीश्वर रूप पर रहेगा फोकस

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कोई पारंपरिक शिव कथा नहीं होगी, बल्कि भगवान शिव और माता पार्वती के संयुक्त स्वरूप अर्धनारीश्वर की अवधारणा को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश होगी। भारतीय पौराणिक परंपरा में अर्धनारीश्वर को स्त्री और पुरुष ऊर्जा के संतुलन का प्रतीक माना जाता है।

फिल्म का विजुअल स्केल और वीएफएक्स (VFX) काफी भव्य होने की संभावना जताई जा रही है। यही वजह है कि निर्माता एक ऐसे अभिनेता की तलाश में थे जो इस जटिल और चुनौतीपूर्ण किरदार को निभा सके।

अश्विन कुमार पहले भी कर चुके हैं इच्छा जाहिर

अगस्त 2025 में दिए एक इंटरव्यू में अश्विन कुमार ने खुलकर कहा था कि वह ऋतिक रोशन को भगवान शिव के नटराज स्वरूप में देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा था कि ऋतिक की शारीरिक बनावट, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और डांसिंग स्किल उन्हें किसी गंधर्व जैसी अनुभूति देती है। अश्विन का मानना है कि ऋतिक ऐसा किरदार निभा सकते हैं जो नृत्य के माध्यम से सृजन और विनाश दोनों का प्रतिनिधित्व करे।

फिल्म इंडस्ट्री में इस संभावित प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो आने वाले महीनों में इस फिल्म का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

Exit mobile version