Site iconSite icon SHABD SANCHI

4 हजार करोड़ की रामायण बजट रिकवर कैसे करेगी, फायदा कैसे होगा?

How will Ramayana recover 4000 Cr: अगर नामित मल्होत्रा की फिल्म रामायण का बजट 4 हजार करोड़ रुपए है तो यह अबतक दुनिया की सबसे महंगी फिल्म बन जाती है मगर ये बजट दोनों पार्ट्स का है. लेकिन ये उतना ही बजट है जितने में हॉलीवुड की बड़ी बड़ी फ़िल्में बनती हैं. लोग यह जानना चाहते हैं कि जब बॉलीवुड में बनी फ़िल्में इतना कलेक्शन ही नहीं कर पाती हैं तो 4 हजार करोड़ की रामायण अपना बजट रिकवर कैसे कर सकती है?

इंडियन सिनेमा के इतिहास में पूरी दुनिया से सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म दंगल है जिसमे 2 हजार करोड़ रुपए का बिज़नेस किया, इसके बाद पुष्पा और धुरंधर 2 का नंबर आता है. इन फिल्मों का बजट 400 करोड़ के अंदर रहा और उस हिसाब से इन फिल्मों ने भयंकर पैसा कमाया मगर 4 हजार करोड़ की रामायण को हिट होने के लिए कम से कम डेढ़ गुना पैसा तो कामना पड़ेगा और ब्लॉकबस्टर होने के लिए 3 से 4 गुना।

रामायण बजट रिकवर कैसे करेगी

दरअसल रामायण फिल्म कोई साधारण बॉलीवुड फिल्म नहीं है. इस फिल्म प्रोजेक्ट को नामित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं जो DNEG जैसी 8 टाइम ऑस्कर विनिंग कंपनी के मालिक हैं ये कंपनी अपने शानदार VFX के लिए जानी जाती है. इसी लिए रामायण फिल्म का स्केल अवेंजर्स और अवतार जैसी फिल्मों से कम नहीं है.

आमतौर पर इंडियन फ़िल्में, भारत की 5 प्रमुख भाषाएं और ज्यादा से ज्यादा इंग्लिश में वो भी बहुत कम रिलीज होती हैं. जबकि रामायण के साथ ऐसा नहीं है.

45 भाषाओं में रिलीज होगी रामायण

यह फिल्म 45 भाषाओं में रिलीज होगी, जैसे ही ज्यादातर हॉलीवुड फ़िल्में होती हैं. रामायण इंग्लिश, यूरोपियन, चाइनीज, जापानी जैसी तमाम भाषाओँ में रिलीज होगी और ये पहली इंडियन फिल्म होगी जो USA, यूरोप, मिडल ईस्ट में उनकी लोकल भाषा में रिलीज की जाएगी।

रामायण की डबिंग भी AI से होगी यानी जापान में बैठे व्यक्ति को फिल्म सुनाई तो जापानी में जाएगी लेकिन आवाज रणबीर कपूर और बाकी एक्टर्स की ही होगी। इससे फायदा ये होगा कि डायलॉग के इमोशन ओरिजिनल ऑडियो जैसे ही मिलेंगे जो सामान्य डबिंग में नहीं मिलते। खास रामायण के लिए DNEG ने Brahma Ai बनाया है जो फिल्म की सभी भाषाओँ में डबिंग करेगा।

पुष्पा, और धुरंधर जैसी फिल्मों ने 1700 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया और विदेशों में खूब पैसे छापे वो भी बिना विदेशी भाषा के तो अगर रामायण पूरी दुनिया में उनकी लोकल लैंग्वेज में रिलीज होगी तो कहा नहीं जा सकता कि फिल्म अपने बजट से 4 गुना पैसे कमा ले.

ये फिल्म IMAX के लिए शूट हुई है इसी लिए इसे IMAX की ज्यादा से ज़्यादा स्क्रीन मिलने वाली हैं. IMAX की टिकट काफी महंगी होती है और अपने विजुअल्स एक्सफेक्ट के लिए फेमस DNEG के अपने खुद के प्रोजेक्ट को देखने के लिए कौन थिएटर में नहीं जाना चाहेगा?

Exit mobile version