How To Keep Safe During War : इस समय में कई देश जंग और संघर्ष कर रहें हैं। एक तरफ पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान युद्ध कर रहा है तो दूसरी ओर इजराइल और अमेरिका के साथ ईरान बदले की जंग लड़ रहा है। इससे पहले रूस और यूक्रेन का संघर्ष अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था। रोजाना लाखों लोग इन खतरनाक हालात का सामना कर रहे हैं। जब दो देशों के बीच युद्ध छिड़ जाए तो नागरिकों को खुद की जान कैसे बचाना चाहिए, ये जानना जरूरी है।
युद्ध की स्थिति में कैसे बचें?
इन दिनों इजराइल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। इजराइल ने अमेरिका की मदद से ईरान पर मिसाइलें दागी, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर के साथ कई अधिकारी और सामान्य लोगों की भी मौत हो गई। इसके साथ ही ईरान के हमले में भी इजराइल में कई नागरिकों की मौत हुई है, ऐसे में अगर आप इस युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंस जाएं, तो इन जरूरी सुझावों की मदद से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं:
युद्ध से प्रभावित क्षेत्र से दूर रहें
अगर आप अचानक युद्ध की चपेट में आ जाएं, तो सबसे पहले अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सुरक्षित जगह की तलाश करें। ऐसी जगह का चयन करें जो लड़ाई से काफी दूर हो। गांव या ग्रामीण क्षेत्र अधिक सुरक्षित होते हैं क्योंकि शहरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में युद्ध ज्यादा केंद्रित होता है। ध्यान रखें कि ग्रामीण इलाकों में राहत कार्यों की पहुंच कम हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
सुरक्षित क्षेत्रों में चले जाएं
युद्धग्रस्त इलाकों में अक्सर सरकार या राहत एजेंसियों द्वारा सुरक्षित क्षेत्रों (सेफ जोन) बनाए जाते हैं। इन जगहों पर जाकर आप सुरक्षित रह सकते हैं। जब भी स्थिति खराब हो, इन सेफ जोनों की जानकारी लेना अहम है।
मनोबल और जागरूकता बनाए रखें
युद्ध के दौरान मानसिक संतुलन बनाना बहुत जरूरी है। स्थानीय रेडियो, न्यूज चैनल और सोशल मीडिया के जरिए ताजा जानकारी प्राप्त करें। इससे आपको पता चलेगा कि कौन से इलाके सुरक्षित हैं और किन स्थानों से दूर रहना चाहिए।
बिल्डिंग के बेसमेंट का उपयोग करें
युद्ध के समय ऐसी इमारतों के बेसमेंट का सहारा लें, जिनमें तहखाने मौजूद हों। ये तहखाने आपको गोलाबारी और हिंसक झड़पों से सुरक्षित रख सकते हैं। सुनिश्चित करें कि ऐसी इमारतें सुरक्षित और सील की जा सकने वाली हों।
खुद के पास चिकित्सा का सामान रखें
युद्ध के दौरान खुद को घायल होने से रोकें। अपने पास प्राथमिक चिकित्सा का सामान रखें। जख्म होने पर साफ पानी से धोएं और गंदे पानी से बचें। जख्म को साफ और सूखे बैंडेज से ढकें।
भोजन का भंडारण करें
तनावपूर्ण हालात में परिवार और आस-पड़ोस के लोगों के साथ अच्छा संबंध तनाव को कम करने में मददगार हो सकता है। साथ ही, पास में पानी और भोजन का पर्याप्त भंडारण करें ताकि आप आवश्यकतानुसार इस्तेमाल कर सकें।
यह भी पढ़े : Iran Israel US War : खामेनेई के खात्मे के बाद भी क्यों नहीं जंग रोक रहा ईरान, इजराइल ने बताया सच
