How To Get Rid of Blemishes On Face : चेहरे के दाग-धब्बे होंगे गायब, बिना ज्यादा खर्च के घर बना लें ये फेस पैक

How To Get Rid of Blemishes On Face : आजकल हर कोई एक-दूसरे से सुंदर दिखना चाहता है। लेकिन सुंदरता पर ग्रहण चेहरे पर निकलने वाले मुहांसों के दाग-धब्बे लगा देते हैं। ये जिद्दी दाग-धब्बे चेहेर पर काले रंग के गहरे निशान छोड़ देते हैं जो, आपकी सुंदरता कम कर देते हैं। इसके साथ ही आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। क्या आप भी सोचते हैं कि बेदाग त्वचा पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर का सहारा लेना जरूरी है? अगर हां, तो अब आपको अपनी इस सोच को बदलना चाहिए। घर पर ही आप एक आसान और प्राकृतिक फेस पैक बना सकते हैं जिससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार हो सकती है।

इस फेस पैक से गायब होंगे चेहरे के दाग

अगर आपके चेहरे पर कील-मुहांसों के दाग-धब्बों के काले निशान हैं तो आप परेशान न हो। चेहरे के दाग-धब्बों के निशान हटाने के लिए आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा, बस आपको घर पर ही एक फेस पैक बनाना है। ये फेस पैक नीम की पत्तियों और एलोवेरा जेल से तैयार करना है।

इस फेस पैक के फायदे

नीम के फायदे: नीम की पत्तियों में मौजूद गुण त्वचा पर बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे मुंहासे और दाने नहीं होते। नीम की पत्तियों का उपयोग मुँहासों को कम करने और उनके निशान मिटाने में मदद करता है। नीम की पत्तियों का पेस्ट त्वचा की जलन, लालिमा और सूजन को शांत करने में मदद करता है। नीम की प्रकृति सफाई करने वाली है, जिससे त्वचा क्लीन और फ्रेश रहती है।
एलोवेरा जेल के फायदे: एलोवेरा में प्राकृतिक रूप से नमी भरपूर होती है, जो त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और सूखापन से बचाता है। एलोवेरा त्वचा की लोच को बढ़ाता है और झुर्रियों व फाइन लाइन्स को कम करने में सहायक है। यह जेल त्वचा पर निशान, दाग और टैनिंग को हल्का करने में मदद करता है। एलोवेरा सन की किरणों से झुलसी त्वचा को ठंडक और राहत प्रदान करता है। नियमित उपयोग से त्वचा में निखार और चमक आती है, यह त्वचा को स्वस्थ बनाता है।

घर पर कैसे बनाएं यह फेस पैक?

घर पर फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले नीम की कुछ पत्तियों को अच्छी तरह धो लें। फिर इन्हें पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद एक कटोरी में नीम का पेस्ट और एलोवेरा जेल डालें। दोनों को अच्छे से मिलाएं। नीम और एलोवेरा में मौजूद औषधीय गुण आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

इस घरेलू फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। इसे लगभग 15 मिनट तक रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। आप इसे हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा साफ और निखरी हुई नजर आएगी। आप मुंहासों या उनके दाग-धब्बों से राहत चाहते हैं और अपनी त्वचा को साफ और बेदाग बनाना चाहते हैं, तो इस फेस पैक को अपने नियमित स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। रूखी और बेजान त्वचा को भी मुलायम बनाने के लिए इसका प्रयोग लाभदायक है। लेकिन, इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें ताकि कोई एलर्जी न हो।

यह भी पढ़े : Glowing Skin Diet Tips : कोलेजन की कमी से छिन जाता है चेहरे का ग्लो, इन 5 फ्रूट्स को रोज खाने से चमकेगा चेहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *