How Rahul Gandhi Got Narvane’s Book: पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब Four Stars Of My Destiny को लेकर सियासी भूचाल मचा है. इस किताब में नरवणे ने यह दावा किया है कि गलवान झड़प के दौरान चीन ने सरहद पर टैंक भेज दिए थे और प्रधान मंत्री ने कहा था ‘जो उचित समझो वो करो’ इस बात पर राहुल गांधी ने संसद में खूब हंगामा मचाया लेकिन किताब अबतक पब्लिश नहीं हुई थी और संसद में अप्रकाशित किताब या खबर की बात नहीं की जा सकती थी इसी बात को लेकर पिछले दिनों से खूब बवाल चल रहा है. किताब की पब्लिशिंग कंपनी Penguin Random House India Pvt Ltd ने यह स्पष्ट किया है कि किताब पब्लिश नहीं हुई है और न ही इसकी सॉफ्ट कॉपी कहीं मौजूद है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर किताब पब्लिश नहीं हुई तो राहुल गांधी तक कैसे पहुंच गई ?
जनरल नरवणे की ये किताब आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं हुई है. नियम ये है कि कोई सैन्य अधिकारी जब किताब लिखता है तो उसे रिलीज करने से पहले रक्षा मंत्रालय से मंजूरी लेनी होती है. अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उसे सुरक्षा उल्लंघन माना जाता है. जनरल नरवणे की किताब को क्लीयरेंस नहीं मिला था. इसी सिलसिले में 3 फरवरी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आपराधिक साजिश की धाराओं में FIR दर्ज की है. दिल्ली पुलिस ने अपने स्टेटमेंट में कहा,
जांच में ये पता चला है कि किताब की PDF कॉपी कई वेबसाइट पर मौजूद है. देखने में ये Penguin Random House India Pvt Ltd का तैयार किया हुआ लग रहा है. कुछ ऑनलाइन वेबसाइट्स इस किताब के कवर को ऐसे दिखा रही हैं जैसे कि किताब मार्केट में आ चुकी है और आप उसे अभी खरीद सकते हैं.
इधर Penguin ने एक्स हैंडल पर पोस्ट में ये साफ किया है कि किताब अभी तक प्रकाशित नहीं हुई. इसका कोई हिस्सा सार्वजनिक नहीं किया गया. कंपनी ने कहा,
पब्लिशिंग के सभी राइट्स पेंगुइन के पास हैं. अब तक किताब की न तो कोई छपी हुई कॉपी आई है और न ही डिजिटल कॉपी सामने आई है.
पेंगुइन ने X पर एक पोस्ट में पब्लिश्ड बुक और प्री-ऑर्डर कॉपी के बीच का अंतर भी बताया है. पब्लिशर ने पोस्ट में लिखा कि बुक की प्लानिंग हो चुकी है लेकिन अभी ये बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है.
पुलिस को शक है कि किसी ने पब्लिशिंग हॉउस के अंदर से इस किताब को लीक किया है. लेकिन भले ही यह किताब लीक हुई हो एक सांसद होने के नाते राहुल गांधी को ऐसी सेंसिटिव किताब का मुद्दा नहीं उछालना चाहिए था जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन जाए. कार्रवाई राहुल गांधी के खिलाफ भी हो सकती है, क्योंकी मामला देश की सुरक्षा और रक्षा मंत्रालय से जुड़ा है. राहुल गाँधी के पास ये किताब कैसे पहुंची ये तो पुलिस जब इंक्वायरी करेगी तो पता चल जाएगा।
