Site icon SHABD SANCHI

भारत में आम लोगों के पास कितना सोना है? जानकर माथा पकड़ लेगा अमेरिका

How much gold do ordinary people in India have: वैसे तो दुनिया में सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व वाला देश (The country with the largest gold reserves in the world) अमेरिका है जिसके पास 8133.5 टन सोना है लेकिन भारत के आम लोगों के पास दुनिया के टॉप 10 गोल्ड रिजर्व (Top 10 Gold Reserves in the World) से ज्यादा सोना है. इतना सोना है कि अमेरिका और चीन को छोड़ दें तो दुनिया के सभी बाकी देशों की GDP से ज्यादा है.

भारत में कितना सोना है

How much gold is there in India: एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के आम घरों और मंदिरों में करीब 50 हजार टन सोना है, ये दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड रिजर्व अमेरिका से 6 गुना से भी ज्यादा होता है. इसकी वैल्यू करीब 10 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है मतलब करीब 930 लाख करोड़। भारतीय व्यापारियों के संगठन एसोचैम यानी The Associated Chambers of Commerce and Industry of India का कहना है कि यह दुनिया के सबसे बड़े 10 सेंट्रल बैंकों के कुल भंडार से भी ज्यादा है।

इस संगठन का मानना है कि अगर इस सोने को देश के बैंकिंग सिस्टम या बिज़नेस में लगा दिया जाए तो भारत की इकोनॉमी की रफ़्तार कई गुना ज्यादा तेज हो जाएगी।

दुनिया के टॉप 10 गोल्ड रिजर्व

Top 10 Gold Reserves in the World

रैंकदेशगोल्ड रिजर्व (टन में)
1अमेरिका8,133.5
2जर्मनी3,351.5
3इटली2,451.8
4फ्रांस2,436.9
5रूस2,335.9
6चीन2,264.1
7स्विट्जरलैंड1,040
8जापान846.0
9भारत840.7
10नीदरलैंड612.5

दुनिया के टॉप 10 गोल्ड रिजर्व के पास कुल 24,312.9 टन सोना है और भारत में आम घरों और मंदिरों में 50000 टन सोना है यानी सरकारी गोल्ड रिजर्व से दोगुना। भारत के पास गोल्ड रिजर्व में 880.3 टन सोना है और रिजर्व के मामले में भारत का स्थान 8वां है मगर पूरे भारत को जोड़ें तो भारत आज सोने की चिड़िया नहीं बल्कि पूरा का पूरा झुण्ड है.

Exit mobile version