Site iconSite icon SHABD SANCHI

Vindhya: जमीनी विवाद के चलते होटल संचालक की हत्या

सतना न्यूजसतना न्यूज

सतना न्यूज

Vindhya News: केमार गांव निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम वह और उसके चाचा प्रदीप सिंह (50) खेत गए थे। इस दौरान गांव के ही विनोद तिवारी और जितेंद्र तिवारी,सहित उनके भाई और घर की महिलाओं ने उन पर लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से अचानक हमला कर दिया।

Satna News: सतना जिले के रामपुर बघेलान में जमीनी विवाद के चलते रविवार रात को शालीमार होटल संचालक की लाठी-डंडे और धारदार हथियार मारकार हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ा, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

केमार गांव निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम वह और उसके चाचा प्रदीप सिंह (50) खेत गए थे। इस दौरान गांव के ही विनोद तिवारी और जितेंद्र तिवारी,सहित उनके भाई और घर की महिलाओं ने उन पर लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से अचानक हमला कर दिया।

भतीजे ने भागकर बचाई जान

राघवेंद्र ने बताया कि, उसने चाचा को बचाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन आरोपी उसके ऊपर हमला करने दौड़ पड़े। इसके बाद वह वहां से जान बचाकर भागा और घटना की सूचना परिजनों को दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, तब तक आरोपी मौके से फरार गए। परिजन हमले में गंभीर रूप से घायल प्रदीप सिंह को उपचार के लिए तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जमीनी विवाद बना हत्या की वजह

भतीजे राघवेंद्र ने बताया कि उसके और गांव के ही तिवारी परिवार का लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसे लेकर पहले भी कई बार विवाद की स्थिति बनी थी। जिसके बाद घात लगाकर आरोपियों ने चाचा प्रदीप सिंह पर हमला कर दिया।

रामपुर बघेलान टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामले में केस दर्ज कर लिया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Exit mobile version