Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत

road accidentroad accident

road accident

Horrific road accident on the highway in Rewa: रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर गढ़ थाना क्षेत्र के कलवारी मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक बाइक जा घुसी। इस हादसे में एक मासूम बच्चे सहित चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर उनकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। यह घटना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Exit mobile version