Site icon SHABD SANCHI

धमतरी में भीषण सड़क हादसा, सीआरपीएफ के 3 जवानों सहित 4 लोगो की मौत

छत्तीसगढ। राज्य के धमतरी में एक भीषण सड़क हादसा हो जाने से कार सवार सीआरपीएफ के 3 जवानों समेत 4 लोगो की मौत हो गई है। यह सड़क दुर्घटना खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर के चलते हुई हैं बताया जा रहा है हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, तो क्रेन की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया।

बस्तर से लौट रहे थें सीआरपीएफ जवान

जो जानकारी आ रही है उसके तहत डिजायर कार से सीआरपीएफ के 3 जवान और ड्राइवर सहित 4 लोगों लौट रहे थें। उनकी कार की ट्रक से सीधी भिड़त हो गई। हादसे के शिकार हुए कार सवार जगदलपुर बटालियन से आ रहें थें। हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि घायल दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल का ईलाज जारी है, फिलहाल मृतकों की पहचान अभी नही हो पाई है।

हाईवें का आवागमन रहा प्रभावित

धमतरी में हुए इस भीषण सड़क हादसे के चलते हाईवें मार्ग पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई, तो हाईवें का आवागमन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, मौके पर पहुची पुलिस क्रेन की मदद से सड़क मार्ग को खाली करवाया और आवागमन को बहाल करवाया। जिस तरह से सड़क हादसा सामने आ रहा है उससे माना जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते यह सड़क हादसा हो गया है, फिलहाल पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है तो वही हादसे में मृत हुए लोगो के परिजनों के सबंध में जानकारी ले रही है।

Exit mobile version