कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर लग जाने के कारण एक मासूम बच्चा समेत 6 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
देर रात हुई दुर्घटना
जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा गुरूवार की आधी रात को सामने आया है। जंहा तेज रफ्तार दो कारे टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। स्थानिय लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने वाहन फंसे लोगो को बहार निकाला और अस्पताल ले गई, जबकि मृतकों के शवों को काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
शादी समारोह से लौट रहे थें कार सवार
पुलिस के अनुसार लखनपुरी निवासी एक ही परिवार के सात लोग शादी कार्यक्रम के लिए कांकेर आए हुए थे। देर रात शादी कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान अचानक से नथिया गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य कार से टक्कर हो जाने के कारण यह सड़क हादसा हो गया।
