रीवा के बिछिया मोहल्ले में आवारा कुत्तों का खौफनाक हमला, एक घंटे में 6 लोग घायल, नगर निगम पर गंभीर आरोप

Horrific attack by stray dogs in Bichhiya locality of Rewa

Horrific attack by stray dogs in Bichhiya locality of Rewa: रीवा शहर के बिछिया मोहल्ले में आवारा और उत्तेजित कुत्तों ने गुरुवार शाम को भयंकर दहशत मचा दी। महज एक घंटे के भीतर एक कुत्ते ने 6 लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों में 10 वर्षीय बच्चा, एक लड़की और तीन युवक शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं।

घटना की शुरुआत तब हुई जब 10 साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। अचानक कुत्ता उस पर झपट पड़ा और कई जगह काट खाया। बच्चे को बचाने के लिए दौड़े अन्य लोग भी कुत्ते के हमले का शिकार बन गए। देखते ही देखते 6 लोग डॉग बाइट के शिकार हो गए। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इलाके में अब कुत्तों का खौफ बना हुआ है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घटना के उसी दिन सुबह 7 से 8 बजे के बीच अज्ञात लोगों ने एक गाड़ी से जगन्नाथ मंदिर के पास 20 से 25 आवारा कुत्तों को छोड़ दिया। ये कुत्ते काफी भूखे, उत्तेजित और आक्रामक व्यवहार कर रहे थे, जैसे लंबे समय से भटक रहे हों। लोग सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इन अज्ञात लोगों की तलाश कर रहे हैं।

मोहल्ले वासियों ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाया है कि आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन निगम न केवल समस्या का समाधान नहीं कर रहा, बल्कि शहर के अन्य हिस्सों से कुत्तों को पकड़कर बिछिया जैसे घनी आबादी वाले मोहल्लों में छोड़ रहा है। इससे इलाके में लोगों का गुस्सा चरम पर है। निवासी पूछ रहे हैं कि आखिर बिछिया मोहल्ले को ही क्यों टारगेट किया जा रहा है? स्थानीय लोग तत्काल जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *