Site icon SHABD SANCHI

एमपी मंदसौर के दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, गुड़गांव के 3 युवकों की मौत

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें कार सवार तीन लोगो की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गरोठ के पास हुआ है। सड़क हादसे में गुड़गांव हरियाणा के युवकों की मौत हो गई।

पीछे से ट्रक में घुसी कार

जो जानकारी आ रही है उसके तहत हादसे का शिकार हुई कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। बताया जा रहा है कि गरोठ के एंट्री गेट से एक ट्रक एक्सप्रेस वे पर चढ़ा ही था, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कार उसमें घुस गई। कार में सवार लोग गुड़गांव से बांसवाड़ा के चाचाकोटा पर्यटन स्थल जा रहे थे।

मृतकों की हुई पहचान

हाईवें पर हुए इस सड़क हादसे में कार सवार मृतकों की पहचान अरविंद पुत्र रोशनलाल निवासी सिकंदरपुर गुड़गांव(हरियाणा), बिंदर पुत्र जगतसिंह निवासी नाथूपुर गुड़गांव(हरियाणा), कैलाश निवासी अलवर (राज) की मौत हो गई। हादसा इतना तेज था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हादसे की कार पूरी तरह से चिपक गई और मृतकों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

Exit mobile version