Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में वीभात्स हादसाः बेकाबू कार ने 13 मजदूरों को कुचला, 2 की मौत

जबलपुर। रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को कुचल दिया। जिससे 2 लोगो की मौत हो गई। हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए है, जिसमें 7 मजदूरों की हालात गंभीर बताई जा रही है। यह वीभात्स सड़क हादसा एमपी के जबलपुर से सामने आ रहा है। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बरेला थाना क्षेत्र के एकता चौक पर दोपहर करीब 2 बजे हुआ।

जाली की सफाई के दौरान खा रहे थें खाना

हादसा के शिकार हुए मजदूर सड़क के डिवाइडर की सफाई का काम कर रहे थें। जानकारी के तहत दोपहर तकरीबन 2 बजे मजदूर सफाई के बीच सड़क के किनारे बैठ कर खाना खा रहे थें। इसी दौरान बरेला से जबलपुर की ओर आ रही सफेद रंग की कार मजदूरों को कुचलते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बरेला थाना पुलिस और डायल 108 मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

मंडला जिले के रहने वाले है मजदूर

जो जानकारी आ रही है उसके तहत हादसे का शिकार हुए 13 मजदूर मंडला जिले के रहने वाले है। वे जिले के बिहारिया गांव से मजदूरी करने के लिए जबलपुर आए थें और पिछले डेढ़ माह से यहां रहकर काम कर रहे थें। मृतकों की पहचान 40 साल की चौनवती तथा लच्छो बाई के रूप में की गई है। बरेला थाना पुलिस के अनुसार फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों और टोल नाकों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे आरोपी तक पुलिस पहुच सकें।

ये हुए घायल

गीता बाई उईके, 40 साल
गुमशा बाई, 40 साल
मीराबाई , 45 साल
राजकुमारी बाई, 35 साल
वर्षा कुशराम, 45 साल
जमुना बाई, 40 साल
कृष्णा बाई, 40 साल
होरी बाई, 35 साल
भगवती बाई, 35 साल
ज्ञानवती बाई, 41 साल
लक्ष्मी गौंड, 40 साल

Exit mobile version