Homemade Green Chutney Premix : महीनों तक फ़्रेश रहने वाली ग्रीन चटनी प्रीमिक्स रेसिपी-क्या आप भी बाज़ार के महंगे और प्रिज़र्वेटिव युक्त चटनी पाउडर से परेशान हैं? तो अब आप बिल्कुल आसानी से घर की शुद्ध और ताज़ा सामग्री से अपना खुद का धनिया-पुदीना चटनी प्रीमिक्स तैयार कर सकते हैं। यह प्रीमिक्स न सिर्फ़ स्वाद में बेमिसाल है, बल्कि एयरटाइट डब्बे में महीनों तक चलता है और घर पर बनाएं शुद्ध धनिया-पुदीना चटनी प्रीमिक्स। सीखें स्टेप बाय स्टेप पूरी रेसिपी। एक बार बनाएं और महीनों तक इस्तेमाल करें रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी हरी चटनी। सामग्री, विधि और सुझाव हिंदी में। आइए जानते हैं पूरी विधि।
सबसे पहले जानें पत्तियों और मिर्च का पाउडर बनाना
आपके पास पहले से सूखे पत्तों का पाउडर नहीं है, तो इसे आसानी से घर पर तैयार करें-धनिया और पुदीना पाउडर
ताज़े धनिया और पुदीना के पत्तों को अच्छी तरह धो लें। पानी पूरी तरह झाड़ दें और इन्हें सूती कपड़े पर फैलाकर छाया में 2-3 दिन के लिए सूखने दें। ध्यान रखें-सीधी धूप में सुखाने से पत्तों का हरा रंग उड़ सकता है और आवश्यक तेल नष्ट हो सकते हैं।
जब पत्ते एकदम कुरकुरे हो जाएं, तो उन्हें मिक्सी में बारीक पीसकर पाउडर बना लें।
अब बनाइए हरी मिर्च का पाउडर
इसके लिए हरी मिर्च को धोकर लंबाई में काट लें,अब इन्हें 2-3 दिन तक धूप में अच्छी तरह सूखा लें, जब तक कि ये कड़क न हो जाएं। सूखने के बाद पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लें।
ग्रीन चटनी का प्रीमिक्स बनाने के लिए सामग्री
- घर का बना सूखा धनिया पाउडर – 1 कप
- घर का बना सूखा पुदीना पाउडर – 1/2 कप
- भुना हुआ जीरा पाउडर – 2 बड़े चम्मच
- आमचूर पाउडर (खटास के लिए) – 2 बड़े चम्मच
- काला नमक – 1 बड़ा चम्मच
- सोंठ (सूखा अदरक) पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च पाउडर – 1 से 2 छोटे चम्मच (तीखापन स्वादानुसार)
- सफेद नमक – स्वादानुसार
- हींग – 1 चुटकी (वैकल्पिक)
ग्रीन चटनी प्रीमिक्स बनाने की विधि
एक सूखे और बड़े मिक्सर जार में ऊपर दी गई सभी सामग्रियों को एक साथ डाल दें।
मिक्सी की ढलन लगाकर जार को 1-2 बार हल्का घुमाएं, ताकि सभी चीज़ें एकसार मिल जाएं।
आपका घर का बना पौष्टिक और स्वादिष्ट इंस्टेंट ग्रीन चटनी प्रीमिक्स तैयार है और इसे किसी एयरटाइट कांच या प्लास्टिक की शीशी में भरकर रख दें। इसे सामान्य तापमान पर स्टोर करें।
अब जानें प्रीमिक्स से ग्रीन चटनी बनाने का तरीका
जब भी चटनी बनानी हो, 2 बड़े चम्मच चटनी प्रीमिक्स लें, उसमें आवश्यकतानुसार हल्का गुनगुना पानी,ताज़ा दही या मौजूदा खट्टे फल जैसे आम , आंवला , नीबू या करौंदा कहते के लिए मिलाएं और अच्छी तरह घोल लें। इसे 5 मिनट रेस्ट दें, ताकि फ्लेवर अच्छी तरह आ जाएं। फिर देखिए, रेस्टोरेंट जैसी ताज़ी, स्वादिष्ट और स्वस्थ हरी चटनी तैयार।
निष्कर्ष-इस घर के बने चटनी प्रीमिक्स का सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि आपको हर बार ताज़ी पत्तियां कूटने या मिक्सी साफ़ करने की झंझट नहीं। यह प्रीमिक्स किसी भी समय सैंडविच, दही, पकौड़े या पराठे के साथ बेहतरीन स्वाद जोड़ देता है। शुद्धता, बचत और स्वाद का यह बेहतरीन मिश्रण अपनाएं और किचन को और भी आसान बनाएं।

