Holi special train : रीवा-रानी कमलापति के बीच दो-दो ट्रिप में चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन

Indian Railways passenger train running on track after fare hike announcement

holi special train: होली त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने रीवा और रानी कमलापति भोपाल के बीच सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 02186/02185 के तहत रीवा-रानी कमलापति-रीवा के बीच कुल चार ट्रिप प्रत्येक दिशा में दो-दो संचालित की जाएंगी।यह स्पेशल ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोचों से लैस होगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

ट्रेन 02186 (रीवा से रानी कमलापति):
दिनांक 2 और 3 मार्च को रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर रात 21:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

ट्रेन 02185 (रानी कमलापति से रीवा):
दिनांक 2 और 3 मार्च को रानी कमलापति से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र से टिकट बुक कर सकते हैं। यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी और ठहराव के समय के लिए रेल मदद नंबर 139 या रेलवन ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *