जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक लग्जरी एमजी कार का चालक वाहन को ऐसे दौड़ाता रहा मानों कोई पागल हॉथी बेकाबू होकर दौड़ रहा हो। हिट एड़ रन मे कार ने 5 लोगों को घायल कर दिया तो कई वाहन छतिग्रस्त हो गए है। शनिवार की आधी रात तकरीबन 12 बजे यह हादसा भंवरतला गार्डन से रसल चौक के बीच का है। वाहन चालक ने राहगीरों समेत पुलिस कर्मियों को भी टक्कर मारी है।
इन्हे पहुचाया छति
बेकाबू हुई कार ने एक गैस सिलेंडर लोड वाहन को जोरदार टक्कर मारी। रास्ते में खड़ी 3 कारों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। 3 से 4 मोटरसाइकिलों को कुचल दिया। यह खौफनाक सफर तब थमा जब कार मिंट पार्क की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।
पुलिस कर्मी समेत बच्चा घायल
कार चालक की लापरवाही पूर्वक कार का चानल करने से ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी आदित्य, 14 साल का बच्चा समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कार की रफ्तार साफ देखी जा सकती है। सूचना पर पहुची ओमती थाना की पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और हादसे को लेकर जांच कर रही है।
नही थम रही रफ्तार
ज्ञात हो कि हिट एड़ रन का यह कोई पहला मामला नही है, जब वाहन चालक की इस मनमर्जी का शिकार आम जन हुआ है। लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे है। ऐसा भी नही है कि व्हीकल एक्ट नही है, लेकिन सक्षम कार्रवाई न होने के कारण वाहन चालकों के इस लापरवाही का खामियाजा आम जन मानस का भुगतना पड़ रहा है।

