Site iconSite icon SHABD SANCHI

भोपाल में हिट-एडं-रनः युवकों ने ठेला, टू-व्हीलर, पुलिस कर्मी समेत राहगीरों को टक्कर मारते हुए दौड़ाई कार और फिर…

भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल की सड़कों पर एक बार फिर नशेड़ी युवकों का ताड़व सामने आया है। जंहा नशे में धुत युवकों ने तेज रफ्तार कार दौड़ाते हुए जो भी सामने आया उसे कार से जोरदार ठोकर मारते हुए आगे बढ़ते गए। बताया जाता है कि कीर्ति मेडिकल के पास से लेकर अशोका गार्डन, अयोध्या नगर, कोलार रोड और मीनाल क्षेत्र के बीच बेकाबू कार ने कई लोगो को टक्कर मारते हुए निकली है। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया। कार का कहर शहर में 10 से 12 किलोमीटर तक रहा।

जन्मदिन मनाने के बाद जा रहे थे कार सवार

मीडिया खबरों के तहत शनिवार की देर रात सर्वा दुबे, आदित्य, तुषार खरे और संभव जायसवाल सहित कुछ युवक बैरागढ़ इलाके में जन्मदिन मनाने के लिए एकत्र हुए थे। युवकों ने शराब की पार्टी किए और फिर टोयोटा हाइराइडर कार दौड़ानी शुरू कर दिए, रास्ते में ठेले, दोपहिया वाहन और राहगीरों को टक्कर मारकर घायल कर दिए। बताया जाता है कि इस दौरान कार सवारों ने एक पुलिस कर्मी को भी टक्कर मार दिए थें। जिसके बाद तीन थानों की पुलिस न सिर्फ उनका पीछा शुरू की बल्कि पब्लिक भी एक जुट होकर कार सवारों को घेरने का काम किया।

भीड़ से निकाल कर ले गई पुलिस

जानकारी के तहत नशेड़ी वाहन सवार आखिरकार पब्लिक के हाथ लग गए और सैकड़ों लोगो की भीड़ ने युवकों को कार समेत घेर लिया, हांलाकि मौके पर पहुची पुलिस कार सवार युवकों 2 युवको को सुरक्षित निकाल कर थाना ले गई, जबकि अन्य भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकलें। वही पुलिस का कहना है कि घटना गंभीर पूर्ण है और पूरी घटना की जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि हिट-एड़-रन का यह कोई पहला मामला नही है। इसके पूर्व भी नशेड़ी युवकों का ताड़व सड़कों पर सर चढ़ कर बोला है।
भोपाल न्यूज, भोपाल में हिट-एडं-रन, हिट-एडं-रन, भोपाल की सड़कों पर नशेड़ी वाहन चालकों का ताड़व

Exit mobile version