Who Invented Kite: पतंग उड़ाना एक ऐसा खेल है जिसे बच्चे, जवान, बुजुर्ग सभी पसंद करते हैं. भारत में तो पतंग उड़ाने के लिए त्यौहार भी है जिसे मकर संक्राति कहा जाता है. लेकिन आपने कभी ये सोचा है कि आखिर पतंग का अविष्कार किसने किया? (Who invented the kite?) या फिर पतंग का अविष्कार किस देश में हुआ (In which country was the kite invented?) और पतंग का अविष्कर कब हुआ (When was the kite invented?)
पतंग का अविष्कारक कौन है
Who is the inventor of the kite: जब आप ये सवाल गूगल में पूछते हैं कि पतंग का अविष्कार किसने किया? तो New Zealand के एक इंजीनियर Peter Lynn (पीटर लीन) का नाम सामने आता है. पीटर लीन 1946 में पैदा हुआ थे यानी 80 साल के हैं. इतिहास के ताजे पन्नों में इन्हे ही पतंग का इन्वेंटर बताया गया है. यह बिलकुल वैसा है कि जैसे वास्कोडिगामा को भारत का खोजकर्ता बताया जाता है जैसे वास्कोडिगामा के पहले भारत था ही नहीं।
पीटर लीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी पंतग बनाने (World’s Biggest Kite) के लिए गिनिस वर्ल्ड रिकॉर्ड है, उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पतंग बनाने का बिज़नेस भी शुरू किया था. लेकिन यह कह देना कि उन्होंने ही पतंग सबसे पहले बनाई और उड़ाई ये तो एक बचकाना मजाक है, क्योंकी भारत में पीटर लीन के पैदा होने से पहले पतंग बनाई और उड़ाई जाती रही है और सिर्फ उनके पैदा होने से पहले नहीं बल्कि जब New Zealand में सभ्य समाज का उदय नहीं हुआ था उससे पहले से भारत में पतंग उड़ाई जाती रही है.
पीटर लीन नहीं तो कौन है पतंग का अविष्कारक?
If not Peter Lynn then who is the inventor of the kite: कहा जाता है कि दुनिया में सबसे पहले पतंग का अविष्कार आज से 2800 साल पहले चीन में हुआ था. पतंग का अविष्कार चाइनीज फिलॉसफर Mozi And Lu Ban ने किया था जो 500 BC के वक़्त थे. कहा जाता है कि पतंग उड़ाने का प्रचलन 549AD से शुरू हुआ लेकिन तब ये एक मनोरंजन का खेल नहीं मदद के लिए सन्देश भेजने में उड़ाई जाती थी। लेकिन भारतीय ग्रन्थ इस दावे को भी ख़ारिज करते हैं.
भारत में हुआ था पतंग का अविष्कर
Was Kite Invented In India: भारत और सनातन सभ्यता इस दुनिया के सबसे प्राचीन देश और मानव सभ्यता है. जिसके पास सबसे पुराने ग्रन्थ हैं. इन ग्रंथों में से एक है वाल्मीकि रामायण जो भगवान राम के जीवन पर अधिरत है. कहा जाता है कि श्री राम आज से 7000 साल पहले पैदा हुआ थे. उनका जन्म 5144BC में हुआ तरह यानी Mozi And Lu Ban के पैदा होने से 4500 साल पहले।
History Of Kite: रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी. वाल्मीकि रामायण को अवधि में ट्रांसलेट करने वाले गोस्मावी तुलसीदास ने बालकांड की रचना भी की थी.
बालकांड में तुलसीदास लिखते हैं कि
‘राम इक दिन चंग उड़ाई। इन्द्रलोक में पहुंची जाई।।’
अर्थात- रामलला ने एक दिन पतंग उड़ाई थी जो इंद्रलोक तक पहुंच गई थी
‘जासु चंग अस सुन्दरताई। सो पुरुष जग में अधिकाई।।
अर्थात- उस पतंग को देखकर इंद्र के पुत्र जयंत की पत्नी बहुत आकर्षित हो गई। वह उस पतंग और पतंग उड़ाने वाले के प्रति सोचने लगी
‘तिन तब सुनत तुरंत ही, दीन्ही छोड़ पतंग।
खेंच लइ प्रभु बेग ही, खेलत बालक संग।।’
अर्थात- जब जयंत की पत्नी ने जाना कि यह पतंग श्री राम चंद्र की है तो उन्होंने उसकी डोर छोड़ दी, जब श्री राम ने उन्हें चित्रकूट में अपने दर्शन देने का वचन दिया।
सीधी सी बात है जब रामचरित मानस में पतंग उड़ाने का उल्लेख है तो फिर Mozi And Lu Ban और Peter Lynn का दावा किसी काम का नहीं है. हां ये जरूर हो सकता है कि इन दोनों ने अपने अपने देशों में पतंग का अविष्कार किया हो लेकिन दुनिया में सबसे पहली पतंग बनाने और उड़ाने का जिक्र तो भारत के ग्रंथों में ही मिलता है.
इससे यह तो क्लियर हो जाता है कि पतंग उड़ाने का कल्चर त्रेतायुग यानी आज से 7000 साल पहले से चला आ रहा है. लेकिन पतंग का अविष्कार किया किसने यह न तो किसी इतिहासकार को मालूम है और न ही गूगल को

