Site iconSite icon SHABD SANCHI

History of 15th November: 15 नवंबर का इतिहास

aaj ka itihasaaj ka itihas

aaj ka itihas

History of 15th November:विश्व और भारत के इतिहास में आज दिन होने वाली महत्वपूर्ण घटनाएं- 

Aaj Ka Itihas: 1920: जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई।
1936: नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1947: विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।
1949: महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोड से और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।
1955: पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1961: संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
1988: पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
1989: पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1998: अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।
2000: फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित।
झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
2001: अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने सम्बन्धी दस्तावेज मिले।
2003: तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।
2004: आस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनी। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2007: चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया। एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
2008: भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया। योगेन्द्र मकबाल ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।
2012: शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।

Exit mobile version