Site iconSite icon SHABD SANCHI

Hindalco Shares: Novelis Q4 नतीजों और प्लांट अपडेट से शेयरों में तेजी…

Hindalco Shares: Shares rise on Novelis Q4 results and plant updatesHindalco Shares: Shares rise on Novelis Q4 results and plant updates

Hindalco Shares: Shares rise on Novelis Q4 results and plant updates

अल्युमिनियम की कंपनी Hindalco Industries के शेयर फोकस में देखे गए। कंपनी की अमेरिकी इकाई नोवलिस्ट द्वारा चौथी तिमाही के रिजल्ट जारी करने और और oswego प्लांट के निर्धारित समय से पहले दोबारा शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद Hindalco Shares मैं लगभग तीन प्रतिशत की तेजी देखी गई है। मार्केट विशेषज्ञ के अनुसार प्रोडक्शन बहाली की उम्मीद और परिचालक सुधार हो जाने से निवेश करने वाले लोगों की धारणा मजबूत हुई है।

Novelis के Q4 का Hindalco Shares पर असर

कंपनी के ऑफिशियल बयान में मार्च 2026 तिमाही में 84 मिलियन डॉलर का शुद्ध घाटा दर्ज कियागया था। पिछले साल समान ही अवधि में कंपनी प्रॉफिट में दिख रही थी। हालांकि तिमाही राजस्व बढ़कर लगभग 4.8 अरब डॉलर के करीब हो गयाहै। बाजार विश्लेषण के अनुसार घाटी की मुख्य वजह Oswego प्लांट में आग लगने के कारण प्रोडक्शन प्रभावित होना बताया जा रहा है। स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार Hindalco Shares का इंट्राडे कारोबार करीब तीन से चार प्रतिशत तक मजबूत देखा गया है। कारोबार के दौरान शेर ने लगभग ऊपर का लेवल छुआ जबकि बाजार बंद होने तक इसमें सीमित लेवल तक बढ़त देखी गई। मेटल सेक्टर के अलावा शेरों की तुलना में इसके शेयर में बेहतर प्रदर्शन देखा गयाहै।

ये भी पढ़े: RECHARGE: TCS से मिलकर जिओ-एयरटेल का ‘TATA कराएगी घाटा’?

Oswego प्लांट का जल्दी शुरू होना अहम?

अमेरिका स्थित Oswego hot mill Novelis के प्रमुख ऑटोमेटिक सप्लाई प्लांट में शामिल है। पिछले साल आग लगने की घटना होने के बाद यहां का प्रोडक्शन बाधित हुआ था अब कंपनी ने ऐसे संकेत दिए हैं कि प्लांट पहले के अनुमान से ही चालू हो जाएगा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार इससे कंपनी की सप्लाई क्षमता सुधर पाएगी और ऑटोमेटिक सेक्टर से जुड़े ऑर्डर दोबारा नॉर्मल तरीके से जाएंगे। Ford, GM और Stellantis जैसी वाहन कंपनी के सप्लाई बहाल होने की उम्मीद से मार्केट की भावना पॉजिटिवहै।

क्या है ब्रोकरेज फर्मों की राय

Hindalco Shares के लिए फिलहाल पॉजिटिव संकेत दिखाई दे रहे हैं बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनी पर अभी भी लागत का दबाव और वैश्विक मांग में उतार-चढ़ाव का रिस्क बना हुआ है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार बीमा क्लेम से आग से हुए नुकसान की भरपाई हो सकती है। इससे कंपनी के नगदी प्रवाह पर दबाव कम देखने को मिलेगा हालांकि वास्तविक प्रभाव आने वाली तिमाहियों के प्रदर्शन पर निर्भर कर सकता है।

ये भी पढ़े: सरकार ने Silver Import पर लगाई पाबंदी, उद्योगपति बोले आदेश ‘सर आंखों पर’

इससे निवेशकों के लिए क्या संकेत

Hindalco Shares मैं हाल ही में तेजी मुख्य रूप से रिकवरी की उम्मीद पर आधारित है अगर इस प्लांट की पूरी क्षमता में संचालन शुरू हो जाता है तो इससे कंपनी के वैश्विक बिजनेस को सपोर्ट मिलेगा। हालांकि विशेषज्ञ निवेश करने वाले लोगों को अमेरिकी बाजार की मांग धातुओं की कीमत और परिचालन लागत जैसे कारकों पर नजर रखने की सलाह देते हैं यह निवेश की सलाह नहीं है।

Exit mobile version