Himant Sarma on Rahul Gandhi : स्विट्जरलैंड के दावोस में हिमंत सरमा ने राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी पर विवादित बयान दिया। हिमंत सरमा के इस बयान पर अब कांग्रेस ने जवाब दिया है। असम कांग्रेस के चुनाव प्रभारी भूपेश बाघेल ने हिमंत सरमा को डरपोक कहा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा की नियुक्ति से सरमा डर गए हैं।
हिमंत सरमा ने राहुल-प्रियंका पर बोला हमला
दरअसल, स्विट्जरलैंड के दावोस में हिमंत सरमा ने एक प्रोग्राम में कहा कि कांग्रेस के नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के बीच झगड़ा है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि वह इस झगड़े के बीच फंसे हैं। हिमंत सरमा ने कहा कि वह पहले कांग्रेस में सक्रिय नेता थे, इसलिए उन्हें इसकी जानकारी है।
गाँधी भाई-बहन के झगड़े में फंस गया – हिमंत सरमा
सीएम ने कहा, “राहुल गांधी और प्रियंका के बीच मतभेद हैं। मैं गांधी भाई-बहनों के बीच अनबन का शिकार हूं। ” उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका को केरल के वायनाड से असम चुनाव की जिम्मेदारी दी गई, जो राहुल की रणनीति का हिस्सा है। हिमंत सरमा ने कहा कि राहुल प्रियंका को नहीं चाहते, इसलिए उन्हें असम भेजा गया।
भूपेश बघेल बोले- हिमंत डर गए
हिमंत सरमा के इस बयान पर कांग्रेस ने जवाब दिया है। कांग्रेस नेता भूपेश बाघेल ने कहा कि हिमंत डर गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता में खुशी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को असम की स्थिति को गंभीरता से लिया जा रहा है।
हिमंत सरमा ने कहा, ‘राहुल, प्रियंका को केरल में नहीं चाहते। मैं 22 वर्ष तक कांग्रेस में रहा, इसलिए मुझे अंदर की बात पता है। वे केसी वेणुगोपाल और उनके गठजोड़ को हिलाना नहीं चाहते, जिसमें प्रियंका बाहरी हैं। इसलिए उन्हें असम भेजा गया। केरल की सांसद को वहां कोई जिम्मेदारी नहीं मिली, इसे और कैसे समझा जाए?’
यह भी पढ़े : BMC First Woman Mayor : लॉटरी ने बदला विपक्ष का समीकरण, पहली बार मुंबई की मेयर महिला होगी

