Site icon SHABD SANCHI

हाईवें में तेज रफ्तार वाहन ने मादा चीता को कुचला, एक चीते की मौत, दूसरा लापता

Highway Speeding Vehicle Crushes Female Cheetah One Dead One Missing Wildlife Accident

हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने मादा चीता को कुचला, एक मौत, दूसरा लापता

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर के घाटी गांव स्थित आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे में रविवार की अल सुबह एक मादा चीता की रोड़ एक्सीडेंट में मौत हो गई है, जबकि उसके साथ निकले दूसरे चीते का पता नही चल पाया है। वन विभाग की टीम लापता चीता की तलाश कर रही है। जानकारी के तहत कूनो से दो चीता निकल पड़े थें, वे जंगल से होकर सड़क पार कर रहे थें। इस दौरान एक चीता को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही घाटीगांव थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही कूनो के अफसर मौके पर पहुचे थें।

सैटेलाइट से हादसा देख पहुचे अधिकारी

जानकारी के तहत वन्य जीव के साथ घटी घटना को जानकारी अधिकारियों को सैटेलाइट कॉलर आईडी से मिल गई, दरअसल वन अधिकारी सैटेलाइट से 24 घंटे वन जीवों की निगरानी करते है। घाटी गांव में चीता के साथ हुई दुर्घटना को वन अधिकारी देखते ही तत्काल मौके पर पहुचे और कार्रवाई किए है।

केजी-3 मादा की मौत

जानकारी के अनुसार मृत चीते का नाम केजी-3 मादा है। इसका जन्म कूनो नेशनल पार्क में ही हुआ था। यह गामिनी का शावक बताया जा रहा है। बता दें कि कूनो के जंगल से निकलकर दो चीता घाटीगांव के जंगल में पहुंच गए थे। यहां रविवार तड़के 5 बजे के लगभग वह घाटीगांव के जंगल से निकलकर आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर सड़क क्रॉस कर दूसरी तरफ जा रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक चीता को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चीता हाईवे किनारे गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version