Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में हाई वोल्टेज ड्रामा: होटल में दूसरी लड़की के साथ पकड़ाया पति, पत्नी ने दो घंटे रेकी कर रंगे हाथों दबोचा

High-voltage drama between husband and wife in Rewa.High-voltage drama between husband and wife in Rewa.

High-voltage drama between husband and wife in Rewa.

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक बड़ा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां नया बस स्टैंड के आगे स्थित पंगत होटल में एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद गुस्से से आगबबूला हुई पत्नी ने होटल परिसर में ही पति की जमकर पिटाई कर दी और थप्पड़ों की बौछार कर दी. इस हंगामे के बाद वह पति को मारते-मारते ऑटो में बैठाकर सीधे थाने ले गई.

दो घंटे तक की तलाश, फिर कमरा नंबर 108 में मिला पति

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला रानू पांडेय की शादी करीब साल भर पहले 3 जुलाई 2025 को प्रकाश सिंह चौहान के साथ कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी. रविवार को जब रानू कॉलेज आई थी, उसी दौरान उसे भनक लगी कि उसका पति किसी दूसरी लड़की के साथ एक होटल में मौजूद है. रानू ने हिम्मत नहीं हारी और करीब दो घंटे तक होटल के चक्कर काटकर रेकी की. आखिरकार वह होटल के कमरा नंबर 108 तक पहुंच गई. उसने जैसे ही कमरा खुलवाया, तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए; उसका पति प्रकाश सिंह चौहान वहां किसी अन्य युवती के साथ मौजूद था.

‘तलाक चाहिए’ की रट लगाता रहा पति, होटल में मची अफरा-तफरी

कमरे के अंदर रानू को देखते ही विवाद बढ़ गया. हद तो तब हो गई जब कमरे में मौजूद दूसरी युवती ने खुद को प्रकाश सिंह चौहान की पत्नी बताना शुरू कर दिया. यह सुनते ही रानू का गुस्सा फूट पड़ा और उसने वहीं पति को पीटना शुरू कर दिया. देखते ही देखते होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई. हंगामे के बीच पति प्रकाश सिंह चौहान सबके सामने चिल्लाकर कहने लगा कि वह अब अपनी नई प्रेमिका के साथ ही रहना चाहता है और रानू से तलाक लेना चाहता है. इसके बाद रानू उसे घसीटते हुए होटल से बाहर लाई और ऑटो में बैठाकर थाने रवाना हो गई.

पुलिस के पास पहुंचा मामला, जांच जारी

इस पूरे ड्रामे के बाद मामला सिविल लाइन थाने पहुंच चुका है. सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि होटल में पति-पत्नी के बीच मारपीट और हाई वोल्टेज विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों पक्षों को थाने लाया गया है. फिलहाल पुलिस को शिकायत का आवेदन मिल गया है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version