Site icon SHABD SANCHI

Karan Aujla Concert में ₹100 पानी की बोतल बिकी..जाने मामला

Controversy erupts over ₹100 water bottle at Karan Aujla Concert; questions raised

Controversy erupts over ₹100 water bottle at Karan Aujla Concert; questions raised

Karan Aujla Concert: दिल्ली में 28 फरवरी 2026 को आयोजित करण औजला के कंसर्ट के बाद एक मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में पानी की बोतल ₹100 में बिक रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार ऊंची कीमतों पर पानी बिकने के कारण इस पर विवाद हुआ है।

कॉन्सर्ट में महंगी पानी बोतल का वायरल वीडियो

इस कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक वेंडर पानी की बोतल ₹100 में बेचता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और यहां के आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर कई प्रकार के सवाल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रही कीमत से दर्शकों के बीच असंतोष की भावना शुरू हो गई है हालांकि आयोजकों की ओर से इस विशेष मूल्य निर्धारण पर अभी तक कोई भी टिप्पणी या बयान नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़े : Dhurandhar 2 Release Date से पहले मेकर्स की नई प्लानिंग..क्या है?

दर्शकों ने बेसिक सुविधाओं की कीमत पर जताई अपनी चिंता

सोशल मीडिया वायरल वीडियो पर कई लोगों ने आवश्यक सुविधाओं के लागत को लेकर चिंता दिखाइ है। ऐसे आरोप लगाए गए हैं की कार्यक्रम स्थल के अंदर मौजूद दर्शकों के पास ऑप्शन सीमित है जिसके कारण उन्हें अधिक कीमत पर पानी की बोतल खरीदनी पड़ी। अक्सर बड़े-बड़े कंसर्ट्स में ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है जहां दर्शक स्थल के भीतर उपलब्ध सेवाओं पर ही निर्भर रहते हैं।

Karan Aujla Concert, मैनेजमेंट पर उठे सवाल

कार्यक्रम से जुड़े कुछ अन्य मुद्दे भी आज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। लंबी लाइन, एंट्री की प्रक्रिया में देरी करना और भीड़ को प्रबंध न कर पाना आदि जैसी शिकायत सोशल मीडिया पर काफी सारे लोग कर रहे हैं। हालांकि इस कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से इन सभी आरोप के बारे में कोई भी बयान नहीं दिया गया है। हालांकि कार्यक्रम मैनेज करने वाले लोगों के द्वारा कहा गया है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति थी, जिस कारण व्यवस्थाओं को संभालने के प्रयास किए गए हैं।

लाइव इवेंट्स की प्राइसिंग पर भी नई चर्चा

बड़ी म्यूजिक इवेंट में मूल्य निर्धारण को लेकर नई चर्चा शुरू हो चुकी है। ऐसे अक्सर बड़े आयोजन में प्रीमियम प्राइसिंग आम बात हो गई है लेकिन आवश्यक वस्तु जैसे पानी आदि की लागत को लेकर संतुलन रहना जरूरी है। कई प्रकार के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में मुफ्त या नियंत्रित मूल्य पर पानी मिलता है तो यहां पानी की कीमत ₹100 क्यों है।

ये भी पढ़े : Holi Song 2026: होली के रंग का कलर दोगुना करते है ये गाने, जरूर सुने

कंसर्ट करने वाले आयोजक पर नजर

इस विवाद के होने के बाद अब लोगों का ध्यान इस कंसर्ट को करने वाले आयोजन की नीतियों पर है अभी तक पानी की कीमत को लेकर कोई भी स्पष्टीकरण बयान नहीं आया है इसी बीच सोशल मीडिया पर दर्शकों का एक वर्ग भविष्य में आयोजनों की बेहतर सुविधा और मूल्य निर्धारण की मांग कर रहा है।

Exit mobile version