Site icon SHABD SANCHI

Flipkart, Myntra, Zomato, सहित 26 बड़े प्लेटफॉर्म्स पर अब नहीं लगेंगे Hidden Charges देखें लिस्ट!

No More Hidden Charges On Online Websites

No More Hidden Charges On Online WebsNo More Hidden Charges On Online Websitesites

No More Hidden Charges On Online Websites: Consumer Protection के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए 26 प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने अपनी वेबसाइट्स और ऐप्स पर ‘डार्क पैटर्न्स’ को पूरी तरह समाप्त करने की घोषणा की है। इनमें फ्लिपकार्ट (Flipkart), मिंत्रा (Myntra), जोमेटो (Zomato), स्विगी (Swiggy), जेप्टो (Zepto) और मिशो (Meesho) जैसे लोकप्रिय नाम शामिल हैं। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने इसे स्वैच्छिक अनुपालन का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए अन्य कंपनियों से भी इसी तरह का कदम उठाने की अपील की है।

क्या होते हैं ये हिडन/डार्क पैटर्न्स

डार्क पैटर्न्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इस्तेमाल होने वाली ऐसी छलपूर्ण डिजाइन तकनीकें हैं जो उपभोक्ताओं को गुमराह या मजबूर करती हैं। उदाहरण के तौर पर, ‘बास्केट स्नीकिंग’ (Basket Sneaking) में चेकआउट के दौरान अनचाहे प्रोडक्ट्स ऐड हो जाते हैं, जबकि ‘ड्रिप प्राइसिंग’ (Drip Pricing) में छिपे हुए चार्जेस बाद में जोड़े जाते हैं। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत जारी 2023 की गाइडलाइंस में 13 प्रकार के डार्क पैटर्न्स पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिनमें फॉल्स अर्जेंसी (False Urgency), सब्सक्रिप्शन ट्रैप (Subscription Trap) और नगिंग (Nagging) शामिल हैं। इन प्लेटफॉर्म्स ने सेल्फ-ऑडिट या थर्ड-पार्टी ऑडिट के जरिए अपनी साइट्स को फ्री घोषित किया है, जिससे कस्टमर्स को पारदर्शी शॉपिंग अनुभव मिलेगा।

इन 26 प्रमुख प्लेटफॉर्म्स ने की डिक्लेरेशन, देखें पूरी लिस्ट

ये 26 ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स अब हिडन चार्जेस, मैनिपुलेटिव बटन्स या गुमराह करने वाले पॉप-अप्स से मुक्त हैं। इनमें शॉपिंग, ग्रॉसरी, ट्रैवल और हेल्थ से जुड़े बड़े नाम शामिल हैं। यहां पूरी लिस्ट है:

Exit mobile version