HFCL Share: टेलीकॉम और ऑप्टिकल फाइबर सेक्टर की प्रमुख कंपनी HFCL के शेयर में सोमवार को तेजी देखने को मिली है। कंपनी का स्टॉक करीब 10% से चढ़कर नए एक रिकॉर्ड उच्च लेवल पर पहुंच चुका है। पिछले 4 महीना में शेयर लगभग 172 प्रतिशत उछल चुकाहै। बाजार विशेषज्ञ स्थिति के पीछे मजबूत तिमाही रिजल्ट और बढ़ते ऑर्डर बुक और 5G इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की मांग को बता रहे हैं।
HFCL के Share में लगातार तेजी का सिलसिला
स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार HFCL Share मैं सोमवार को बिजनेस में मजबूत शुरुआतहासिल की है। इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान नया 52 सप्ताह का हाई रिकॉर्ड बनाया गया है। कंपनी का मार्केट कैप भी तेजी से बढ़ा है जिससे ये मिड कैप टेलीकॉम स्टॉक में निवेशकों की प्रमुख पसंद बना हुआ है। हाल ही के महीना में टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ी कंपनियों में निवेश का इंटरेस्ट बढ़ता दिख रहा है। इसका फायदा HFCL कंपनी को मिला है।
ये भी पढ़े: Petrol and Diesel Prices in Indian Cities Today
मजबूत ऑर्डर बुक और 5G की डिमांड बना बड़ा कारण
कंपनी के ऑफिशियल बयान और हाल ही के फाइनेंशियल रिजल्ट के अनुसार कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत बनी हुई है HFCL कंपनी ने रक्षा ऑप्टिकल फाइबर और 5G नेटवर्क उपकरण क्षेत्र में अपना विस्तार का फोकस बढ़ाया है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि भारत में 5G नेटवर्क का विस्तार और डाटा खपत में वृद्धि आने वाले सालों में इस सेक्टर के लिए एक बड़ा ग्रोथ ड्राइवर साबित होने वाले हैं। इसी उम्मीद में इसके शेयर ने HFCL निवेश करने वाले लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
Q4 नतीजों के बाद निवेशक का भरोसा होगा मजबूत
हाल ही के तिमाही रिजल्ट में कंपनी ने राजस्व और मुनाफे में सुधार हासिल किया है बाजार की जानकारी के अनुसार बेहतर मार्जिन और मजबूत ऑर्डर निष्पादन होने से निवेश करने वाले लोगों का भरोसा बढ़ा है। हालांकि कुछ तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार इसकी तेज रैली के बाद स्टॉक कुछ समय के लिए उतार-चढ़ाव का सामना कर सकता है। कई ब्रोकरेज फॉर्मवर्क ने भी मौजूद लेवल पर सतर्क दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दीहै।
ये भी पढ़े: Reliance Power Q4 Results: मार्च तिमाही में हुआ घाटा, अब लागत कम…
HFCL Share निवेशकों के लिए क्या संकेत?
विश्लेषकों के अनुसार, HFCL Share कल लंबे समय का आउटलुक टेलीकॉम और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की वृद्धि से जुड़ा हुआ है। हालांकि हाल ही में हुई तेजी के बाद वैल्यूएशन पहले की तुलना में महंगे लेवल पर पहुंचते दिखने लगा था बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निवेश करने वाले लोगों को किसी भी फैसले से पहले कंपनी की फाइनेंसियल स्थिति ऑर्डर बुक और सेक्टर के रिस्क के बारे में पता होना चाहिए। यह रिपोर्ट केवल जानकारी के उद्देश्य से है इसको निवेश की सलाह नहीं माने।

