Hera Pheri 3 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर…

Hera Pheri 3 Latest News: एक तरह फैंस गूगल से Hera Pheri 3 Release Date पूछ रहे हैं उधर फिल्म के प्रोडक्शन में रत्ती भर का काम ही शुरू नहीं हो पाया है. पहले तो परेश रावल (Paresh Rawal) इस फिल्म में इन-आउट होते रहे और जब फाइनली वे फिल्म से जुड़े तो फिल्म ही लीगल पचड़े में फंस गई. ये फिल्म एक्टर्स के झगडे के बाद फ्रैंचाइज़ी और म्यूसिक राइट्स में फंस गई है. फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन के मुताबिक ऐसी स्थिति में फिल्म को रिलीज करना क्या शूट करना भी मुश्किल हो गया है.

कुछ दिन पहले ही परेश रावल ने बताया था कि फिल्म का काम प्रोड्यूसर और एक एक्टर के कारण रुका हुआ है. मगर प्रियदर्शन ने कुछ और ही कहानी बताई। TOI से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि Hera Pheri 3 की शूटिंग में फ्रैंचाइज़ और म्यूजिक राइट्स की कानूनी लड़ाई बाधा बन रही है. प्रोड्यूसर जीपी विजयकुमार मद्रास हाई कोर्ट पहुंचे थे. उन्होंने दावा किया कि ‘हेरा फेरी’ फ्रैंचाइज़ के राइट्स उनके पास हैं, न कि फिरोज नाडियाडवाला के पास.

दरअसल 1989 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम था ‘रामजी राव स्पीकिंग’ यह एक मलयालम फिल्म थी, ये फिल्म आदित्य फिल्म्स के बैनर के अंडर बनी थी जिसमे एक्टर फहाद फॉसिल के पिता फासिल इस बैनर के प्रोड्यूसर थे. इसके बाद साल 2000 में हेरा फेरी आई जो ‘रामजी राव स्पीकिंग’ की रीमेक थी जिसे फिरोज नाडियावाला ने प्रोड्यूस किया था. फासिल ने नाडियाडवाला को केवल पहली फिल्म के हिंदी रीमेक राइट्स दिए थे.

लेकिन आगे जाकर नाडियाडवाला ने फिर हेरा फेरी बना दी, पहले तो रामजी राव स्पीकिंग’ के मेकर्स को एहसास नहीं हुआ मगर बाद में उन्हें यह पता चला कि नाडियाडवाला ने उन्हें धोखा दिया है.

इसके बाद जीपी विजयकुमार की एंट्री होती है जो  सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, उनका कहना है कि 2022 में उन्होंने हेरा फेरी फ्रैंचाइज़ी के सभी राइट्स खरीद दिए और ये राइट्स उन्हें आदित्य फिल्म्स ने दिए और कानूनी तौर पर वे इस फ्रैंचाइज़ी के मालिक हैं, वे भी हेरा फेरी 3 बनाना चाहते हैं और उन्होंने इसके लिए अक्षय कुमार को अप्रोच भी किया था तब उन्हें पता चला कि अक्षय तो अलग से हेरा फेरी 3 बना रहे हैं और साजिद ने उनकी प्रोडक्शन कंपनी Cape Of Good Films को फिल्म के राइट्स बेच दिए हैं.

विजय कुमार का कहना है कि कब ओरिजिनल राइट्स उनके पास हैं तो साजिद नाडियावाला ने अक्षय को फिल्म के राइट्स कैसे बेंच दिए जो खुद साजिद के पास नहीं हैं इसके बाद ही उन्होंने फिरोज नाडियावाला के खिलाफ केस कर दिया और अब दोनों के बीच समझौता होना बाकी है और इसी लिए फिल्म का प्रोडक्शन रुका हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *