बरगी डैम। मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून सक्रिय है। सभी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है, जिससे न सिर्फ नदिया, बांध-बंधी पानी से लबालब हो गए है बल्कि डैम में छमता से ज्यादा पानी पहुचने से उनके गेट खोले जा रहे है। जानकारी के तहत जबलपुर संभाग में बरगी बांध के 9 गेट खोले गए है। ज्ञात हो कि 17 अगस्त की रात्रि बांध का जल स्तर 420.80 मीटर मापा गया, जिसके बाद 21 में से 9 गेट खोले जाने का निर्णय लिया गया था।
मंडला-डिंडौरी में तेज बारिश
ज्ञात हो कि जबलपुर में बारिश कंमजोर रही है, जबकि मंडला-डिंडौरी में तेजी से हो रही बारिश के कारण बरगी बांध लबालब भर गया है, लिहाजा साल 2026 में पहली बार 18 अगस्त को आज सुबह साढ़े 11 बजे बरगी बांध के 9 गेट खोले गए है। बांध के गेट खुलने से पूर्व अलर्ट जारी किया है। जल भराव क्षेत्र में मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं वर्षा को देखते हुए बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिये एक के बाद एक 9 गेट को 0.78उ औसत ऊंचाई पर खोल कर 1031 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।
नर्मदा का बढ़ा जल स्तर
बरगी डैम के गेट खोले जाने से इस क्षेत्र की प्रमुख नदी नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। जानकारी के तहत नर्मदा घाट क्षेत्रों में 3 से 4 मीटर तक पानी पहुच गया। प्रशासन ने नर्मदा नदी क्षेत्र के लोगों को अलर्ट किया है कि वे नदी क्षेत्र से दूर रहे है और पानी के स्तर पर निगरानी रखे। जिस तरह से मौसम का मिजाज बना हुआ है उससे अभी बारिश की संभावना है और ऐसे में नदियों का जल स्तर बढ़ने की संभावना है।
जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्यप्रदेश में मौसम का स्ट्रॉग सिस्टम मजबूत बना हुआ है। जिससे जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उक्त क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।

