Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा, जबलपुर, सागर और शहडोल संभाग तेज बारिश, चलेगी हवाएं

वेदर न्यूज। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से ठीक पहले रीवा, जबलपुर, सागर और शहडोल संभाग समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही 27 सितंबर 2026 को रीवा और पूरे रीवा संभाग में मौसम विभाग ने तेज बारिश के साथ हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

मौसम के पूर्वानुमान रीवा जिले समेत पूरे रीवा संभाग (सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल आदि) में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री से 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 27 सितंबर को प्रदेश और इस क्षेत्र में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और वज्रपात (बिजली गिरने) की भी चेतावनी है।

ऐसे बिगड़ा है एमपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रीवा, सतना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) की चेतावनी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (डिप्रेशन) के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का यह नया दौर सक्रिय हुआ है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है।

मानसून की विदाई में अब शेष दिन

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का आधिकारिक समय 1 जून से 30 सितंबर तक रहता है। यानी मानसून की विदाई में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। राजस्थान के कई जिलों से मानसून एक बार फिर सक्रिय है। तो वही मध्यप्रदेश में भी मानसूनी बारिश हो रही है।

Exit mobile version