भयंकर कोहरे से लेट हुई रेवांचल ट्रेन, देरी से पहुची रीवा स्टेशन, प्रभावित रहा यातायात

रीवा। गुरूवार की सुबह घना कोहरा से विंध्य क्षेत्र ढ़का रहा और कम दृश्यता के कारण अपने सदैव अपने निर्धारित समय पर चलने वाली रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन देरी से चल रही थी और रीवा रेलवे स्टेशन सुबह 9 बजे यात्री लेकर पहुची, जबकि रेवांचल ट्रेन सुबह 8 बजे रीवा पहुची है। मौसम का रूख तेज होने के कारण तथा विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण ट्रेन की रफ्तार पर प्रभाव पड़ा और सुरक्षित यात्रा के तहत ट्रेन को धीमी गति से चलाया गया, जिससे यात्रा समय बढ़ गया। रेवांचल एक्सप्रेस के पूरे रूट पर कोहरे का प्रभाव रहा है। कई स्थानों पर ट्रेन को सामान्य गति से कम रफ्तार में चलाया गया, जिसके कारण ट्रेन तय समय पर रीवा नहीं पहुंच सकी। ज्ञात हो कि रेवांचल एक्सप्रेस भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से रीवा स्टेशन के बीच सफर तय करती है। इस ट्रेन से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं।

सिर्फ कोहरा आ रहा था नजर

रीवा स्टेशन पर यात्रियों का कहना था कि वे सुबह करीब 5 बजे उठे थे। ट्रेन के अंदर से बाहर देखने पर चारों तरफ सिर्फ कोहरा ही नजर आ रहा था। दृश्यता इतनी कम थी कि आसपास कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। ट्रेन के लेट पहुंचने से उनकी आगे की यात्रा और जरूरी कामों पर भी असर पड़ा। कई यात्रियों को कनेक्टिंग साधन छूटने की चिंता बनी रही।

कोहरे से प्रभावित हो रहा यातायात

ठंड का मौसम होने के साथ ही भंयकर कोहरा होने से यातायात पर इसका जबरदस्त असर पड़ रहा है। ट्रेन निर्धारित समय से देरी से यात्रा पूरी कर रही है तो वाहन चालक सुबह के समय अपने वाहनों की लाइट जलकार यात्रा करने को न सिर्फ मजबूर रहे बल्कि सामने कुछ भी नजर नही आ रहा था। ऐसे में वे वाहन की रफ्तार को भी कंम करके चल रहे थें, क्योकि नजदीक के वाहन भी कोहरे में नजर नही आ रहे थें। खासकर सुबह के समय का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है। जिससे यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सुबह के समय ट्रेन लेट होने से कई यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, कुछ यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी देरी हो रही है और यात्रियों की तय समय पर यात्रा पूरी न होने से आगे का सफर प्रभावित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *