Site iconSite icon SHABD SANCHI

Heart Attack Blood Group : आपका ब्लड ग्रुप O नहीँ है तो सावधान! इन दो ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक अधिक खतरा 

 Heart Attack Blood Group A And B : आजकल हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियां आम हो गई हैं। ख़ासकर Covid19 के बाद से हार्ट अटैक और साइलेंट अटैक के केस ज्यादा बढ़ गए हैं। हार्ट अटैक और स्ट्रोक के बढ़ते मामलों का मुख्य कारण खराब खान-पान, बढ़ता प्रदूषण, और तनावपूर्ण जीवनशैली हैं। लेकिन, हाल ही की एक नई रिसर्च ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस रिसर्च में बताया गया है कि आपका ब्लड ग्रुप भी दिल की सेहत से जुड़ा हुआ है।

क्या कहती है रिसर्च? 

यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी की एक व्यापक स्टडी में लगभग चार लाख लोगों का विश्लेषण किया गया, जिसमें पता चला कि कुछ खास ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है। इस रिसर्च के मुताबिक, ब्लड ग्रुप A और B वाले लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है। 

A और B ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा 

शोध में खुलासा हुआ कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप O नहीं है, उनमें दिल का दौरा पड़ने का जोखिम 8% तक ज्यादा होता है। खासतौर पर, A ब्लड ग्रुप वालों को 11% और B ब्लड ग्रुप वालों को 15% अधिक जोखिम है। इसका मुख्य कारण खून के थक्के जमने की प्रवृत्ति से जुड़ा है। A और B ग्रुप के लोगों में खून का थक्का जमने का खतरा लगभग 44% अधिक पाया गया है, जो दिल की धमनियों को ब्लॉक कर सकता है और हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।

आज से ही बदल लें जीवनशैली 

तो, इसका मतलब है कि अगर आपका ब्लड ग्रुप A या B है, तो आप थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतें। यह जरूरी नहीं है कि ब्लड ग्रुप ही हार्ट अटैक का कारण है, बल्कि जीवनशैली भी बहुत अहम भूमिका निभाती है। आज से ही अपनी जीवनशैली को सुधारें…

स्वस्थ आदतें अपनाकर आप अपने ब्लड ग्रुप से जुड़े जोखिम को कम कर सकते हैं और एक लंबा, स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। अपने दिल का ख्याल रखें, और आज से ही सतर्क हो जाएं।

यह भी पढ़े : Weight Loss in Summer : गर्मियों में इस समय करें वर्कआउट तेजी से घटेगा वजन

Exit mobile version