Healthy Sleep Tips : अगर आपको रोज रात को भरपूर नींद नहीं आती है। रात को सोने में कठिनाई महसूस होती है। तो आज हम आपको एक आसान और असरदार तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपका मस्तिष्क शांत होगा, जिससे न केवल आपको गहरी नींद आएगी, बल्कि आप पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
रात को नींद नहीं आती?
अक्सर लोग दिनभर की मानसिक और शारीरिक थकान के चलते रात को अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं। ऑफिस, कॉलेज और पारिवारिक समस्याएं रात को दिमाग़ पर हावी होती हैं और तनाव का कारण बनती है। इस कारण रात को जल्दी नींद नहीं आती है और सिर भी भारी लगता है।
नींद के लिए खाएं शहद और नमक
रात को नींद नहीं आती है तो आप शहद में एक चम्मच काला नमक मिलाकर खाएं, इससे अच्छी नींद आएगी। आपको चाहिए 5 चम्मच जैविक कच्चा शहद और 1 चम्मच सेंधा नमक। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और एक कांच के जार में रखें। चाहें तो इस मिश्रण को अधिक मात्रा में भी बना सकते हैं, बस ध्यान रखें कि अनुपात 5:1 का ही हो।
कब खाना है शहद और नमक?
रात को सोने से पहले शहद और नमक का एक चम्मच मिश्रण को अपने जीभ के नीचे रखें और धीरे-धीरे घुलने दें। इससे आपको बेहतर नींद मिलती है और तनाव भी कम होता है। शहद में पोटैशियम होता है, जो रोगाणुओं को खत्म करता है और शरीर को आराम देता है। वहीं, सेंधा नमक में 80 से अधिक खनिज होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और तनाव दूर करने में मदद करते हैं।
शहद और नमक के मिश्रण के अन्य फायदे
शहद एयर नमक का यह मिश्रण सिर्फ नींद ही नहीं, बल्कि शरीर की अन्य समस्याओं जैसे कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और पेट की समस्याओं में भी फायदेमंद है। खास बात यह है कि यह उपाय बच्चों की रात को बिस्तर में पेशाब की समस्या को भी कम कर सकता है। शहद का सेवन बच्चों की नींद में सुधार करता है।
यह भी पढ़े : India and Russia Deal : क्या ट्रंप से डरकर रूस से समझौते तोड़ रहा भारत? बना रहा स्वदेशी SSN

