Rewa News : ड्यूटी पर जा रहे प्रधान आरक्षक की ट्रक से भीषण टक्कर में मौत, मवेशी बचाने की कोशिश बनी जानलेवा

Head constable on duty dies in horrific collision with truck

Head constable on duty dies in horrific collision with truck: रीवा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। चोरहटा थाना क्षेत्र के धौचट-चोरमारी मार्ग पर आज सुबह करीब 5:30 बजे प्रधान आरक्षक राजेंद्र शुक्ला की ट्रक से टक्कर में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र शुक्ला मूल रूप से चित्रकूट जिले में तैनात थे, लेकिन वर्तमान में पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा ड्यूटी के लिए पीटीएस रीवा में लगाए गए थे। वे अपनी बहन के घर धौचट गए थे और सुबह ड्यूटी के लिए बाइक से लौट रहे थे।रास्ते में अचानक सड़क पर आए मवेशियों को बचाने की कोशिश में उनकी बाइक असंतुलित हो गई।

इसी दौरान पीछे से आ रहे मिट्टी से लदे हाइवा ट्रक के पिछले हिस्से से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर लगी। हादसे में राजेंद्र शुक्ला के सिर पर गंभीर चोट आई और वे सड़क पर गिर पड़े।घायल हालत में उन्हें तत्काल रीवा के संजय गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालक ने मवेशियों को बचाने के लिए वाहन मोड़ा, जिससे दुर्घटना हुई। पुलिस ने हादसे में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।यह घटना पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और सड़क हादसों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। राजेंद्र शुक्ला के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *