रायपुर। भारत में तीन तलाक कानून का सख्ती से पालन हो रहा है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर से सामने आ रहा है। जिसमें आरोपी पति शाहिद रजा को रायपुर पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पकड़े गए रजा की पत्नी ने थाना में शिकायत किया था कि उसका पति कुवैत से फोन पर तीन तलाक कह कर उससे रिश्ता तोड़ लिया है।
विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार पकड़े गए रजा के खिलाफ मिली शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम तथा अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की। इस बीच शाहिद रजा के भारत लौटने की पुलिस को जानकारी मिल गई। पुलिस ने आरोपी का लोकेशन लगातार ले रही थी और नागपुर में लोकेशन मिलते ही रायपुर पुलिस की टीम ने दंबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
2008 में हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार राजातालाब निवासी सय्यद अजरा ताजी की शादी वर्ष 2008 में चौरसिया कॉलोनी निवासी शाहिद रजा से हुई थी। उनके दो बच्चे भी है। कुछ वर्ष पहले शाहिद कमाई करने के लिए कुवैत चला गया और वहीं एक निजी कंपनी में काम करने लगा। आरोप है कि विदेश जाने के बाद वह न तो घर लौटा और न ही पत्नी और बच्चों को अपने साथ ले गया। जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।
फोन पर ले लिया तलाक
पीड़िता का कहना था कि वह अपने और बच्चों के लिए बात कर रही थी, लेकिन शाहिद ने कुवैत से फोन उसके साथ विवाद एवं गाली-गलौज करते हुए तीन बार तलाक बोल कर रिश्ता खत्म करने की बात कह दिया। इसके बाद तो वह पत्नी के रूप में स्वीकार करने से मना कर दिया। जिसके चलते महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

