आंध्र प्रदेश। राज्य में प्रजनन दर बढ़ाने एवं युवाओं की जनसंख्या तैयार करने के लिए अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के लोगो को बड़ा ऑफर दे दिए है। जिससे राज्य की जनसंख्या को बढ़ाया जा सकें और घटती आबादी पर रोक लग सकें। दरअसल सरकार ने घटती प्रजनन दर को देखते हुए एक नई जनसंख्या नीति के तहत अधिक बच्चे पैदा करने पर नकद प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव दिया है। योजना के तहत तीसरा बच्चा होने पर 30,000 और चौथा बच्चा होने पर 40,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जा सकती है।
पालन पोषण की भी चिंता कर रही सरकार
आंध्र प्रदेश सरकार जनसंख्या बढ़ाए जाने को लेकर जो प्रस्ताव तैयार कर रही है। उसके तहत बच्चा के पैदा होने पर पैसे तो देगी ही उसके पोषण के लिए भी सहायता और बच्चों को 18 वर्ष तक मुफ्त शिक्षा का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। जिससे बच्चों की अच्छी तरह से परवरिश हो सकें।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने दी जानकारी
एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करने के प्रयासों के तहत, अब सरकार तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये की सहायता देगी. सीएम चंद्रबाबू नायडू कहा -मैंने इस बारे में कई बार विचार किया है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पहले परिवार नियोजन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया था, लेकिन बदलते हालात में जनसंख्या वृद्धि को भी आवश्यक माना जा रहा है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बच्चों को बोझ नहीं बल्कि देश और राज्य की संपत्ति के रूप में देखा जाना चाहिए. उनका मानना है कि मजबूत भविष्य के लिए जनसंख्या संतुलन बेहद जरूरी है।
योजना के प्रमुख बिंदु
राज्य- यह घोषणा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की है।
उद्देश्य- राज्य में जनसंख्या वृद्धि को संतुलित करना और युवाओं की संख्या बढ़ाना।
प्रोत्साहन- तीसरे बच्चे के लिए 30,000 और चौथे बच्चे के लिए 40,000 का नकद इनाम।
अन्य सुविधाएं- पोषण के लिए भी सहायता और बच्चों को 18 वर्ष तक मुफ्त शिक्षा का प्रस्ताव है।
कब शुरू होगी- अभी यह योजना अंतिम मंजूरी की प्रक्रिया में है और इसके 15 अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है।

