Site icon SHABD SANCHI

क्या आपका भी iPhone 17 Pro का Cosmic Orange Variant गुलाबी हो गया है? जाने रंग बदलने का रहस्य

iPhone 17 Pro's Cosmic Orange variant turned pink

iPhone 17 Pro's Cosmic Orange variant turned pink

iPhone 17 Pro Cosmic Orange Variant: एप्पल के लेटेस्ट Flagship Smartphone iPhone 17 Pro के यूजर्स के बीच हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि फोन का पॉपुलर ‘कॉस्मिक ऑरेंज’ कलर महज एक महीने में गुलाबी (Rose Gold) में बदल जा रहा है। यह समस्या ऑक्सीडेशन की वजह से हो रही बताई जा रही है, जिससे यूजर्स सवाल उठा रहे हैं – क्या प्रभावित ग्राहकों को नया फोन मुफ्त में बदला जाएगा?

वायरल हो रहा दावा सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज

सोशल मीडिया पर एक TikTok वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें iPhone 17 Pro का नारंगी बैक पैनल धीरे-धीरे गुलाबी रंग में तब्दील होता नजर आ रहा है। यूजर ने दावा किया कि यह बदलाव UV लाइट या साफ-सफाई के दौरान हुआ। इसी तरह, रेडिट पर एक यूजर ने अपनी स्टोरी शेयर की, जहां उन्होंने फोटोशॉप के आरोपों का खंडन करते हुए अपडेट पोस्ट किया।

एप्पल की तकनीक पर सवाल

ऑक्सीडेशन की समस्या एक्सपर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro का अनोदाइज्ड टाइटेनियम फिनिश ऑर्गेनिक डाई से रंगा जाता है, जो मजबूत कलर देता है लेकिन आसानी से क्षतिग्रस्त हो सकता है। मैक रूमर्स और एप्पल इंसाइडर की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि UV किरणें या गलत क्लीनिंग से ऑक्सीडेशन तेज हो जाता है, जिससे कलर शिफ्ट हो जाता है। फिलहाल, यह समस्या केवल ‘Cosmic Orange’ varian में देखी जा रही है। हालांकि अभी तक एप्पल स्टोर की तरफ से इस समस्या पर कोई आधिकारिक समाधान नहीं आया है, लेकिन यदि अधिक यूज़र्स को इस समस्या का सामना करना पड़ेगा तो शायद एप्पल स्टोर की तरफ से यूज़र्स क बदले जा सकते हैं.

Exit mobile version