शामली। हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की उत्तर प्रदेश के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई है जब सिंगर अंकित बालियान जिम से निकल कर अपने स्कार्पियों में बैठ रहे थें। इसी बीच हमलाबर पहुचे और गाड़ी को गेट खोलकर उन पर ताबड़तोड़ गोलिया बरसाईया है। जिससे उनके सिर, छाती और पेट में गोलियां धस गई। अनन-फानन में उन्हे अस्पताल ले जाया गया है। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिए।
हमलाबरों के एनकाउंटर की मांग पर अड़े रहे परिजन
हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्यप्त हो गया। परिजनों ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और वीवी इंटर कॉलेज रोड पर वर्मा मार्केट के बाहर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिये. अंकित की मां बेटे का सिर अपनी गोद में रखकर बैठ गईं. उन्होंने हत्या करने वालों के एनकाउंटर की मांग पर अड़े रहे है। हत्या के बाद शामली शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुलाया गया. गुरुद्वारा तिराहे और अन्य स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई। माना जा रहा है कि हरियाणवी सिंगर और एक्टर की हत्या से उनके प्रशंसक और गावं के लोग काफी संख्या में शामली पहुचेगे। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को लेकर पुलिस अलर्ट है।
भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान से हुए चर्चित
अंकित बालियान हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर और एक्टर के तौर पर पहचान बनाई थी. उनका चर्चित गाना ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान… रहा. इस गाने के बाद वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से चर्चित हुए. इसके बाद उन्होंने कई गानों और म्यूजिक वीडियो में काम किया। बताया जाता है कि अंकित 20 से अधिक नए हरियाणवी गानों पर काम कर रहे थे और वे उन्हे जल्द ही रिलीज करने की तैयारी थी. वह लगातार शूटिंग और अन्य तैयारियों में जुटे हुए थे।
पिता सेना से रिटायर्ड, पत्नी टीर्चर
अंकित के पिता सत्यवीर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं. वर्तमान में वह गांव में खेती करते हैं. अंकित की पत्नी ज्योति टीर्चर हैं. अंकित चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे. उनकी दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। परिजनों के मुताबिक, अंकित ने करीब चार साल पहले दिल्ली के खजूरी खास निवासी शिक्षिका ज्योति से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद वह पत्नी के साथ खजूरी खास में भी रहते थे।
हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस फोर्स
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस हत्या कांड की तह तक जाने एवं आरोपियों की पहचान करके उन्हे सलाखों तक पहुचाने के लिए पुलिस की अलग-अलग एक्सपर्ट टीमें लगाई गई है, उनका कहना है कि फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस फोन पर हुई बहस, रंगदारी के पुराने आरोप और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

