रामगोपाल वर्मा ने हाल ही में अपने आने वाली फिल्म पुलिस कंपनी का ऐलान किया है इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे मुंबई की फेमस एनकाउंटर स्पेशलिस्ट Daya Nayak का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। यह कहानी 1997 से 2004 के बीच सक्रिय मुंबई पुलिस की एक विशेष स्क्वाड से प्रेरित बताया जा रहा है जिसने इस दौरान 300 से भी ज्यादा गैंगस्टरों को मार दिया था।
Daya Nayak की भूमिका में अब नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे
रामगोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की घोषणा करते हुए हर्षवर्धन लाने का एक लोक शेयर किया। जिसमें उन्होंने साफ लिखा.. Harshvardhan rane as Daya Nayak in police company…जिसका मतलब है की हर्षवर्धन राणे पुलिस कंपनी फिल्म में दया नायक के किरदार में नजर आने वाले हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस कंपनी एक विशेष पुलिस स्क्वाड से प्रेरित कहानी है और इसके एक टीम मेंबर दया नायक पर आधारित है।
इसलिए इसे सिर्फ एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा फिल्म की बजाय वास्तविक घटना और उसे दूर की पुलिस की कार्रवाई से प्रेरित प्रोजेक्ट के तौर पर दिखाया जाने वाला है।
ये भी पढ़े: Prabhas की Fauzi की रिलीज डेट तय, नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने किया ऐलान
1997 से 2004 तक सक्रिय थी ये विशेष पुलिस स्क्वॉड
श्री राम गोपाल वर्मा के अनुसार मुंबई में उसे समय अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों को देखते हुए एक विशेष स्क्वाड टीम बनाई गई थी। यह टीम 1997 से 2004 के बीच काफी एक्टिव दिख रही थी और इस अवधि में 300 से ज्यादा गैंगस्टर को मार गिराने का इन्होंने दावा किया था। इसी स्क्वायड की कार्रवाई फिल्म की कहानी का मुख्य आधार होने वाली है। इस तरह की फिल्म में उस दौर की मुंबई पुलिस और संगठित अपराध के बीच चलने वाली कार्यवाही को कहानी के केंद्र में रखा गयाहै।
Police Company की टैगलाइन है ‘More Dangerous….
इस फिल्म का नाम पुलिस कंपनी रखने केसाथ रामगोपाल वर्मा ने इसकी टैगलाइन It Is More Dangerous Than D Company…बताई है उन्होंने अपने बयान में पुलिस को एक संस्था और अंडरवर्ल्ड कंपनी को पैसे कमाने वाले संगठन के रूप में परिभाषित करते हुए बताया कि जब किसी संस्था को ज्यादा शक्तियां दे दी जाती है तो उसका स्वरूप बदल सकता है। यह फिल्म उनके पहले के क्रीम और अंडरवर्ल्ड आधारित कम से अलग पुलिस के नजरियों को सामने रखते हुए आने वाली फिल्म होगी।
ये भी पढ़े: Toxic Release Date: 26 अगस्त को यश की फिल्म होगी रिलीज, टीजर देखकर..
T-Series के साथ ये फिल्म बना रहे हैं राम गोपाल वर्मा
पुलिस कंपनी फिल्म को टी-सीरीज प्रोड्यूस करने वाली है और फिल्म में हर्षवर्धन रानी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म इसी महीने फ्लोर पर जाने वाली है फिल्म में एक बड़ी इनसेंबल्ड कास्ट भी होने वाली है लेकिन बाकी कलाकारों के नाम अभी तक नहीं बताए गए हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है इसलिए रिलीज को लेकर किसी भी तारीख का दावा करना जल्दबाजी होगा। फिल्म निर्माता की तरफ से इसकी जानकारी पता चलने के बाद ही ऑफिशियल तारीख पताचलेगी।

