Harsh Chhaya जो बॉलीवुड में एक फेमस एक्टर है उन्होंने हाल ही में अपने और शेफाली शाह के तलाक को लेकर खुलकर बात की जिसमें उन्होंने बताया कि रिश्ता खत्म होने के बाद भी कुछ महीनो तक उन्हें पछतावा और तनाव महसूस हो रहा था।हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी और मानसिक स्थिति के बारे में खुलकर बताया है।
शेफाली संग Harsh Chhaya ने तलाक पर क्या कहा
हर्ष ने कहा कि उन्हें पहले से ऐसा महसूस हो रहा था कि उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाएगा। उनके अनुसार रिश्ते में दूरी धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही थी और दोनों ही व्यक्ति अलग-अलग सोच के साथ अपनी जीवन मेंआगे होते जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने तलाक को एक मुश्किल लेकिन कठिन जरूरी फैसला समझा इसलिए उन्होंने तलाक लिया।
Harsh Chhaya ने केवल इतना ही नहीं बताया बल्कि उन्होंने तलाक के बाद की कठिन परिस्थितियों का जिक्र भी किया है। उन्होंने बताया कि वह करीब 5 से 6 महीने तक पछतावे में जी रहे थे। उसे समय वह मानसिक रूप से परेशान थे और खुद को संभालने की अपनी पूरी कोशिश कर रहेथे।
ये भी पढ़े: Panchayat Season 5 Release: फुलेरा की कहानी फिर लौटेगी OTT पर..
Rebound Dates को लेकर भी हुई बात
Harsh Chhaya ने मीडिया के सामने इंटरव्यू में स्वीकार किया कि तलाक होने के बाद वह कई लोगों से मिले और डेटिंग भीकी। उन्होंने इसे move on करने का एक फेस बताया। एक्टर का कहना है कि उस समय वह खुद को अकेलेपन से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे उन्होंने साफ बताया कि कई बार लोग रिश्ते टूटने के बाद जल्दी आगे बढ़ाने की कोशिश करने लगते हैं। ताकि इमोशनल रूप से परेशान नहीं हो उन्होंने भी ऐसा ही कदम उठाया।
Shefali Shah और Harsh Chhaya का रिलेशन
शेफाली शाह और हर्ष की शादी 1990 में हुई थी दोनों ही टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कलाकार हैं। कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों ने आपस में समझौते से तलाक लेने का फैसला लिया। दोनों ने हमेशा अपनी पर्सनल जिंदगी को पब्लिक से दूर ही रखा है। तलाक के बाद दोनों ही एक्टर अपने-अपने करियर पर अपना ध्यान देने लगे शेफाली शाह ने फिल्मों में मजबूत पहचान बनाई जबकि हर्ष ने टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम किया।
Divorce को लेकर अभिनेता हर्ष की सोच
Harsh Chhaya ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि अगर दो लोग एक साथ किसी रिश्ते में खुश नहीं है तो रिश्ते को जबरदस्ती चलाना सही नहीं होता है। उन्होंने डिवोर्स को जीवन का एक सामान्य सा हिस्सा बताया उसके अनुसार रिश्तो में सम्मान और समझ दोनों जरूरी होता है और जब वह दोनों खत्म हो जाए तो अलग होना बेहतर ऑप्शन होता है। उन्होंने यह भी बताया कि समय के साथ उन्होंने उसे दूर से काफी कुछ सीखा और जिंदगी को संतुलित नजरिए से भी देखा।
ये भी पढ़े: Arijit Singh के रिटायरमेंट के 3 महीने बाद Adnan Sami, ‘दुनिया को पता चलेगा..
इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया चर्चा
Harsh Chhaya के खुलकर इंटरव्यू देने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दिए कुछ यूजर्स ने तो ईमानदारी से तारीफ की है जबकि कुछ लोगों ने उनके पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। एक्टर की तरफ से किसी भी तरह के विवादित बयान की पुष्टि नहीं की गई है।

