Site iconSite icon SHABD SANCHI

Harmanpreet Kaur 4000 T20I Runs : हरमनप्रीत कौर ने टी20 मैच में चार हजार रन बनाकर रचा इतिहास

Harmanpreet Kaur 4000 T20I Runs: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने T20 इंटरनेशनल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने महिला T20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे कर लिए हैं, ऐसा करने वाली वह दुनिया की तीसरी बल्लेबाज बन गई हैं। उनसे पहले, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और भारत की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने 196वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी।

महिला T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं?

महिला T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की बात करें तो भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 4019 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी बेट्स इस लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्होंने 183 मैचों में 4720 रन बनाए हैं। भारत की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने अब तक 165 T20 इंटरनेशनल में 4313 रन बनाए हैं।

महिला T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज।

सूजी बेट्स (न्यूज़ीलैंड): 4720 रन
स्मृति मंधाना (भारत): 4313 रन
हरमनप्रीत कौर (भारत): 4019 रन
चमारी अटापट्टू (श्रीलंका): 3752 रन
सोफी डिवाइन (न्यूज़ीलैंड): 3719 रन

हरमन को पहले ODI के लिए आराम दिया गया था।

हरमनप्रीत कौर ने सीरीज़ का पहला मैच नहीं खेला। BCCI ने उन्हें पहले T20 मैच के लिए आराम दिया, और उनकी गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना ने टीम को लीड किया। हरमनप्रीत ने दूसरे T20 मैच में 28 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। ध्यान रहे कि भारतीय महिला टीम ने सीरीज़ का पहला ODI 38 रन से जीता था।

टीम इंडिया दूसरा T20 हार गई। हरमनप्रीत कौर 4000 T20I रन

दूसरे T20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लिश टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। जवाब में, भारतीय महिला टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी और 26 रन से मैच हार गई। तीन मैचों की सीरीज़ अभी 1-1 से बराबर है। सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच 2 जून को टॉन्टन के कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा।

Exit mobile version