तिरंगे का अपमान: वाजिद खान ने हार्दिक पंड्या के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Hardik Pandya Tricolor Insult: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद अहमदाबाद में जश्न के दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या काफी उत्साहित थे, इस दौरान वे अपनी गिर्ल्ड्फ्रेंड के साथ मोमेंट को सेलिब्रेट करते दिखे, हार्दिक ने खुद को भारत के राष्टीय ध्वज से ढंक लिया और इस दौरान वे जमीन पर लेट गए. यह हरकत एक वकील को नागँवार गुजरी पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने हार्दिक पंड्या पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

वाजिद खान बिडकर के अनुसार, टीम INDIA की जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक वीडियो में Hardik Pandya अपने कंधे पर तिरंगा ओढ़कर मैदान पर नाचते और दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आरोप है कि सेलिब्रेशन के दौरान Hardik Pandya अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे दिखे। उस समय भी उनके कंधे पर तिरंगा था। वाजिद खान का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ है।

राष्ट्रीय ध्वज कानून का हवाला

शिकायतकर्ता ने कहा कि द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टु नेशनल ऑनर एक्ट, 1971 (The Prevention of Insults to National Honour Act, 1971) के अनुसार तिरंगे की गरिमा बनाए रखना अनिवार्य है। आरोप है कि जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या इस बात का ध्यान नहीं रख पाए, जिसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जा सकता है। इस मामले में उन्होंने इसी कानून की धारा 2 के तहत शिकायत दर्ज कराई है।

खान ने बताया कि उन्होंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई है, इसलिए मामला वहीं दर्ज होना चाहिए। हालांकि, खान ने तर्क दिया कि तिरंगा पूरे देश का राष्ट्रीय प्रतीक है, इसलिए इसकी शिकायत कहीं भी दर्ज कराई जा सकती है। बाद में पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी कॉपी भी उन्हें दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *