Site iconSite icon SHABD SANCHI

टेस्ट क्रिकेट को बचाना जरूरी, ODI में अब दिलचस्पी नहीं: हरभजन सिंह

harbhajan singhharbhajan singh

harbhajan singh

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है और इसे बचाने के लिए ICC समेत सभी क्रिकेट बोर्डों को गंभीर प्रयास करने चाहिए।

अब वनडे क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं

एक बातचीत में हरभजन ने कहा कि अगर भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ टेस्ट मैच खेलता है, तो वह उसे देखने के लिए पैसे भी खर्च कर सकते हैं। वहीं उन्होंने साफ कहा कि अब उन्हें वनडे क्रिकेट में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रही।

हरभजन का मानना है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता ने इंटरनेशनल क्रिकेट को पीछे धकेल दिया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि IPL, BBL और द हंड्रेड जैसी लीगों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती है, जबकि कई इंटरनेशनल मुकाबलों में पहले जैसी दिलचस्पी नहीं दिखती।

रविचंद्रन अश्विन भी जाता चुके हैं चिंता

उन्होंने कहा कि क्रिकेट का माहौल काफी बदल चुका है और इंटरनेशनल क्रिकेट को फिर से उसी मुकाम पर पहुंचाना आसान नहीं होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले रविचंद्रन अश्विन भी वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि 2027 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट का भविष्य क्या होगा, इसे लेकर वह पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।

Exit mobile version