Site iconSite icon SHABD SANCHI

Hansika Motwani का सोहेल से हुआ तलाक, जाने क्यों किया alimony से इनकार

Hansika Motwani Divorce: Actress separates from Sohail, refuses to accept alimonyHansika Motwani Divorce: Actress separates from Sohail, refuses to accept alimony

Hansika Motwani Divorce: Actress separates from Sohail, refuses to accept alimony

Hansika Motwani Divorce: दक्षिण भारत में फिल्म अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कटोरिया का ऑफिशियल तौर पर तलाक हो गया है। यह फैसला मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में हाल ही में आपसी सहमति से लिया गया है जानकारी के अनुसार दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे थे और इतना ही नहीं हंसिका मोटवानी डिवोर्स मामले में एक्ट्रेस ने एल्यूमिनी लेने से भी इंकार कर दिया है।

हंसिका की शादी के 2 साल बाद हुआ डायवोर्स

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल कटोरिया ने दिसंबर 2022 में राजस्थान के जयपुर स्थित मुंडोटा फोर्ट में भव्य तरीके से शादी की थी। यह शादी उस समय काफी चर्चा में रहा क्योंकि इससे पहले सोहेल ने पेरिस में एफिल टावर के सामने हंसिका को प्रपोज किया था। हाला की शादी की कुछ समय बाद ही दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अलग-अलग खबरें मीडिया में सामने आने लगी जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच पर्सनल मतभेद बढ़ने लगे। जिसके कारण यह डिवोर्स का मामला अदालत तक जा पहुंचा है। दोनों ने अपनी आपसी सहमति से डिवोर्स लेने का फैसला भी लिया है।

ये भी पढ़े : Chiraiya OTT Release: दिव्या दत्ता की सीरीज, मैरिटल रेप पर उठाती है सवाल..

बांद्रा फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से हुआ डायवोर्स

जानकारी के अनुसार हंसिका मोटवानी ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में डायवोर्स केस दाखिल किया था अदालत मैं दोनों ही पक्षों में संयुक्त रूप से तलाक की याचिका जमा की थी जिस कारण ऑफिशल डॉक्युमेंट के अनुसार आपसी सहमति से डिवोर्स होने के कारण कोर्ट ने उन्हें डिवोर्स दे दिया। इस पूरे प्रक्रिया के दौरान किसी भी पक्ष में पब्लिकली रूप से कोई भी आरोप एक दूसरे पर नहीं लगाए है।

एलिमनी लेने से Hansika Motwani का हुआ इनकार

Hansika Motwani Divorce की चर्चा इस कारण भी अधिक है की एक्ट्रेस ने एलुमनी के पैसे लेने से मना कर दिया है। कानूनी प्रक्रिया से जुड़े लोगों के अनुसार यशिका में किसी भी तरह के फाइनेंशियल मुआवजे या भत्ते की मांग नहीं की गई है। यह फैसला पूरी तरह से उन दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है।

सोशल मीडिया पर चर्चा में हंसिका मोटवानी मामला

Hansika Motwani Divorce की खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे फैंस ने अपनी रिएक्शन दी है लेकिन एक्ट्रेस और उनके पति की ओर से सोशल मीडिया पर कोई बयान नहीं दिया गया है। दोनों फिलहाल आपके अपने जीवन में ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Aparshakti Khurana ने ‘Jab Khuli Kitaab’ की स्क्रिप्ट को बताया प्योर…

करियर पर ध्यान दे रही हैं Hansika

तलाक होने के बाद ऐक्ट्रेस अपने फ़िल्मी करियर पर फोकस कर रही है हंसिका मोटवानी दक्षिण भारतीय सिनेमा में लंबे समय से एक्टिंग कर रही है और कहीं तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है। जानकारी मुताबिक एक्ट्रेस आने वाले समय में कुछ नए प्रोजेक्ट पर भी काम करने वाली है।

Exit mobile version