H1N1 virus Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली में इस साल H1N1 virus के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है अगस्त 2026 तक दिल्ली में लगभग 1344 मामले देखने को मिल गए हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 229 मामले ही दर्ज हुएथे। जिसका मतलब है कि मामलों की संख्या करीब 6 गुना बढ़ गई है मानसून के बीच बढ़ते फ्लू और बच्चों में लंबे समय तक बने रहने वाले लक्षणों ने इसकी चिंता बढ़ा दी है।
दिल्ली में H1N1 के मामलों में बड़ी बढ़ोतरी हुई
H1N1 virus Delhi से संक्रमण के आंकड़े इस साल तेजी से बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार अब तक 1344 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि पिछले साल इसी समय 229 मामले देखने को मिले थे यह बढ़ोतरी करीब 5.9 गुना है। दिल्ली के साथ सब दिल्ली एनसीआर के कुछ दूसरे इलाकों में भी अस्पताल ने फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ाने के बारे में बात कही है।
ये भी पढ़े: Cancer Risk का खतरा अब कम उम्र में भी जाने क्या है कारण और बचाव उपाय
मानसून में ही क्यों बढ़ रहा है फ्लू का खतरा?
डॉक्टर के अनुसार मानसून के दौरान मौसम में बदलाव ज्यादा नमी के कारण सांस से जुड़ी दिक्कतें बीमारियों का प्रसार बढ़ा सकती है। दिल्ली एनसीआर में हाल ही में बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। ऐसे लक्षण वायरस समेत कई वायरल संक्रमणों में दिखाई देते हैं इसलिए केवल लक्षण के आधार पर किसी बीमारी की पुष्टि नहीं किया जा सकता है।
बच्चों में लंबे समय तक रह रहे है फ्लू के लक्षण
इस बार डॉक्टर बच्चों की हेल्थ को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं जानकारी में बताया गया है कि कुछ बच्चों को फ्लू से ठीक होने मैं अपेक्षा से ज्यादा समय लग रहा है। अगर किसी बच्चे को संक्रमण हुआ है और उन्हें बुखार खांसी और सांस से जुड़ी दिक्कतें हो रही हैं इसको नजरअंदाज करने की बजाय डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए खास तौर पर छोटे बच्चों के लिए।
H1N1 और डेंगू में कैसे हो सकता है लोगों को भ्रम?
मानसून के मौसम के दौरान डेंगू का खतरा भी रहता है इसदौरान H1N1 virus और डेंगू में बुखार शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं इसलिए तेज या लगातार बुखार होने पर दवाइयां लेने की बजे डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर हो जाता है।
ये भी पढ़े: Monsoon Food: मानसून में इन चीजों से रहें सावधान, पेट हो सकता है खराब…
अब किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत?
छोटे बच्चे बूढ़े और पहले से हेल्थ की दिक्कत तो उसे जूझ रहे लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। संक्रमण की स्थिति में भीड़भाड़ के स्थान से दूरी हाथों की सफाई और बीमार होने पर दूसरे के संपर्क से सीमित दूर रहना मददगार हो जाता है।

