H.D Deve Gowda Counterattack on Kharge : कांग्रेस के साथ मेरी मजबूरी की शादी थी, अपमान के कारण लेना पड़ा तलाक: एचडी देवेगौड़ा

H.D Deve Gowda Counterattack on Kharge : ​भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और जद(एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा संसद में की गई निजी टिप्पणियों का करारा जवाब दिया है। देवेगौड़ा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन कोई वैचारिक झुकाव नहीं बल्कि एक ‘मजबूरी का सौदा’ था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के साथ उनका अनुभव बेहद कड़वा रहा, जिसने अंततः उन्हें भाजपा के साथ एक अधिक स्थिर और सम्मानजनक विकल्प चुनने के लिए मजबूर कर दिया।

​संसद में खरगे का कटाक्ष के कटाक्ष पर देवेगौड़ा ने किया पलटवार

​संसद की कार्यवाही के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने मजाकिया लहजे में कहा था कि देवेगौड़ा कभी कांग्रेस से प्यार करते थे, लेकिन अब उन्होंने मोदी जी से शादी कर ली है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए देवेगौड़ा ने कहा कि अगर भाषा शादी की ही है, तो कांग्रेस के साथ उनका रिश्ता एक अपमानजनक विवाह’।(Abusive Marriage) जैसा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही उन्हें दूर जाने के लिए विवश किया।

​गठबंधन टूटने का असली कारण था अपमान और अस्थिरता | H.D Deve Gowda Counterattack on Kharge

​देवेगौड़ा ने अपने बयान में जोर दिया कि उन्होंने स्वेच्छा से गठबंधन नहीं छोड़ा, बल्कि कांग्रेस के व्यवहार ने उन्हें तलाक लेने पर मजबूर कर दिया। उनके अनुसार, कांग्रेस क्षेत्रीय दलों का सम्मान करने में विफल रही और हमेशा उन पर हावी होने की कोशिश की। इसी अस्थिरता और निरंतर हो रहे अपमान से बचने के लिए उन्होंने एक ऐसे साथी भाजपा को चुना जो विकास और स्थिरता का वादा करता है।

जो पार्टी पुराने मित्रों को नहीं संभाल सकती देश क्या संभालेगी। H.D Deve Gowda Counterattack on Kharge

​पूर्व प्रधानमंत्री ने साफ किया कि वर्तमान में भाजपा के साथ उनका गठबंधन केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राज्य के हितों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो दल अपने पुराने मित्रों को संभाल नहीं सकता, वह देश को स्थिरता कैसे देगा? देवेगौड़ा का यह बयान कर्नाटक और राष्ट्रीय राजनीति में बदलते समीकरणों को स्पष्ट करता है, जहाँ अब जद(एस) और भाजपा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *