Gyanesh Kumar SIR Case : चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़ा SIR का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आरोप है कि SIR का फैसला दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लिया गया। इस मामले पर सुनवाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।
चुनाव आयोग के इस फैसले को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आयोग के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य दो चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद की खबरें सामने आने के बाद विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार और आयोग को घेरा है।
देशभर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी
विपक्ष आज मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी में है। कांग्रेस दिल्ली समेत कई राज्यों में सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। पार्टी ने 28 सितंबर से जिला कमेटियों को कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। दूसरे राज्यों में भी आयोग के दफ्तरों के सामने विरोध जताया जाएगा। बिहार में RJD जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी, जबकि दिल्ली के जंतर-मंतर पर AISA का विरोध प्रदर्शन होगा।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी
कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने इस मामले में विपक्षी दलों से भी बात की है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव अगले दो हफ्तों में पेश किया जा सकता है। फिलहाल इसका मसौदा तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव का नोटिस देने के लिए संसद का सत्र चलना जरूरी नहीं है।
राहुल गांधी ने मांगा था इस्तीफा
इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि अब यह साफ हो गया है कि बीजेपी के खिलाफ लोगों की नाराजगी का असर क्यों नहीं दिखता और पार्टी लगातार चुनाव कैसे जीत रही है।
यह भी पढ़े : UP Chunav 2027 : यूपी में 273 सीटों के सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी गठबंधन को मिलेगी बढ़त, जानिए सपा कितनी पीछे?

