Site icon SHABD SANCHI

MP: होटल में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, परिचित युवक ने बदनाम करने की धमकी देकर की वारदात

Gwalior news

Gwalior news

Gwalior Madhoganj Rape Case: ग्वालियर से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की को उसके परिचित ने बात करने के बहाने होटल में बुलाया। वहाँ अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Gwalior Madhoganj Rape Case: ग्वालियर शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में एक होटल में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को पहले से जानता था और दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। आरोपी ने बातचीत के बहाने उसे होटल बुलाया और वहां बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ ज्यादती की। परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिचित युवक ने होटल में बुलाकर की वारदात

पीड़िता 14 वर्षीय नाबालिग और आरोपी सूरज (गुढ़ा-गुढ़ी का नाका निवासी) कुछ महीनों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के बीच नियमित बातचीत होती थी। मंगलवार को सूरज ने पीड़िता को बातचीत के बहाने माधौगंज क्षेत्र स्थित होटल विराट में बुलाया। होटल के कमरे में ले जाकर उसने बदनाम करने की धमकी देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

परिजनों ने तलाश शुरू की, होटल के बाहर इंतजार किया

जब नाबालिग काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को शक हुआ। उन्हें जानकारी मिली कि सूरज उसे होटल विराट ले गया है। परिजन (जिनमें ताऊ का लड़का भी शामिल था) तुरंत होटल पहुंचे और बाहर खड़े होकर इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद जब नाबालिग होटल से बाहर निकली, तो उसके पीछे आरोपी सूरज भी आया। परिजनों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया। नाबालिग ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

पहले कंपू थाने, फिर माधौगंज थाने पहुंचे परिजन

परिजन नाबालिग और आरोपी को लेकर पहले कंपू थाना पहुंचे, लेकिन होटल विराट माधौगंज थाना क्षेत्र में आने के कारण पुलिस ने उन्हें माधौगंज थाने भेज दिया। शाम को परिजन माधौगंज थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी हिरासत में

माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया कि पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर आरोपी सूरज के खिलाफ धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Exit mobile version