Site iconSite icon SHABD SANCHI

रेलवे की एमपी को सौगात, बैंगलुरू के लिए डायरेक्ट एक्सप्रेस ट्रेन हुई शुरू | Gwalior Banglore Express Train

Gwalior Banglore Express TrainGwalior Banglore Express Train

Gwalior Banglore Express Train

Gwalior Banglore Express Train: ग्वालियरवासियों के लिये भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 11086/85 ग्वालियर से बैंगलोर (बैंगलुरू) के लिये 26 जून 2025 को प्रारंभ की जा रही है।

इस नई रेल सुविधा से आईटी के क्षेत्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ग्वालियर से सीधे बैंगलोर जाने के लिये बेहतर सुविधायें उपलब्ध होंगीं।

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्ज मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं.-4 पर पहुँचकर नई रेल सुविधा के संबंध में रेलवे विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित रेलवे के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

प्रभारी मंत्री सिलावट एवं ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्वालियर से बैंगलोर के लिये प्रारंभ हो रही नई रेल सुविधा के संबंध में जानकारी प्राप्त की.

Exit mobile version